Honor WaterPlay लॉन्च, इसमें है 6660 एमएएच बैटरी

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को चीन में अपने हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन के साथ हॉनर वाटरप्ले टैबलेट भी लॉन्च कर दिया। नए हॉनर वाटरप्ले टैबलेट आईपी67 सर्टिफिकेट के साथ आता है जिसका मतलब है कि यह धूल के कणों से सुरक्षित रहेगा और एक मीटर तक गहरे पानी में रहने पर 30 मिनट तक कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2017 14:46 IST
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को चीन में अपने हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन के साथ हॉनर वाटरप्ले टैबलेट भी लॉन्च कर दिया। नए Honor WaterPlay टैबलेट आईपी67 सर्टिफिकेट के साथ आता है जिसका मतलब है कि यह धूल के कणों से सुरक्षित रहेगा और एक मीटर तक गहरे पानी में रहने पर 30 मिनट तक कोई नुकसान नहीं होगा। नया वाटरप्ले टैबलेट अब सोनी के दूसरे वाटर रेसिस्टेंट टैबलेट की लिस्ट में शामिल हो जाता है। वाटर रेसिस्टेंस होने के अलावा हॉनर वाटरप्ले टैबलेट की अहम खासियत है इसमें दी गई 6660 एमएएच की बैटरी।

नए हॉनर वाटरप्ले टैबलेट को तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ वाई-फाई ओनली वेरिएंट, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ वाई-फाई ओनली वेरिएंट और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ एलटीई वेरिएंट शामिल हैं। तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 1,999 चीनी युआन ( करीब 20,000 रुपये), 2,399 चीनी युआन (करीब 24,000 रुपये) और 2,699 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये) है। हॉनर के नए टैबलेट की बिक्री इसी महीने शुरू होगी लेकिन इच्छुक ग्राहक चीन में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। अभी, नए हॉनर टैबलेट के चीन से बाहर उपलब्ध होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, हॉनर वाटरप्ले में 10.1 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। टैबलेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। टैबलेट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और यूएसबी टाइप-सी के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। टैबलेट में आगे की तरफ़ एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। वाटरप्ले में एक हार्मन कार्डन ऑडियो स्पीकर दिया गया है। इसका डाइमेंशन 248x173x7.8 मिलीमीटर और वज़न 465 ग्राम है। यह टैबलेट सिल्वर और शैंपेन गोल्ड कलर में वेरिएंट में मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

Kirin 659

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1200x1920 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

6660 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.