Honor Pad X9a टैबलेट लॉन्च हुआ 11.5 इंच 120Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी के साथ, जानें खास फीचर्स

टैबलेट में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट मिलता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मार्च 2025 18:12 IST
ख़ास बातें
  • इसमें LCD स्क्रीन का इस्तेमाल कंपनी ने किया है।
  • डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Honor Pad X9a में 11.5 इंच बड़ा डिस्प्ले है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor Pad X9a को टैबलेट सेग्मेंट में कंपनी ने लेटेस्ट एडिशन के रूप में लॉन्च किया है। Honor का यह नया टैबलेट 11.5 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह कनेक्टिविटी के लिए WiFi और ब्लूटूथ सपोर्ट से लैस है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट दिया गया है और 8300mAh की बैटरी है। यह एंड्रायड 15 आधारित MagicOS 9.0 स्किन पर रन करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Honor Pad X9a की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन इसे मलेशिया में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। टैबलेट को सिंगल कलर में पेश किया गया है जिसमें ग्रे शेड शामिल है। कंपनी का कहना है कि टैबलेट खरीद के लिए 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 
 

Honor Pad X9a Specifications, Features

Honor Pad X9a में 11.5 इंच बड़ा डिस्प्ले है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 1504x2508 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें LCD स्क्रीन का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8 जीबी रैम की पेअरिंग है। इसके साथ ही टैबलेट में 8 जीबी स्पेस को रैम की तरह इस्तेमाल करने का फीचर भी दिया गया है। 

कैमरा की बात करें तो टैबलेट के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। जिसमें f/2.2 अपर्चर दिया गया है। 
Advertisement

डिवाइस में 128GB की स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi और ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 आधारित MagicOS 9.0 पर रन करता है। बैटरी की बात करें तो टैबलेट में 8300mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है। जिसके साथ में 35W चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि स्टैंडबाय मोड में यह टैबलेट 70 दिन तक का बैकअप दे सकता है। डिवाइस के डाइमेंशन 267.3x167x6.77mm और वजन 475 ग्राम है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.56 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 685

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

1504x2508 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

बैटरी क्षमता

8300 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.