9.7 इंच डिस्‍प्‍ले, 5100mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ Honor Pad X8 Lite लॉन्‍च, जानें बाकी खूबियां

टैब के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि बैक साइड में बिना फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का शूटर फ‍िट किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 सितंबर 2022 18:35 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
  • 5 मेगापिक्सल का बैक कैमरा इसमें मिलता है
  • यह टैब डुअल स्‍पीकर के साथ आता है

कंपनी जल्‍द इस टैब को मार्केट में उतार सकती है, तभी इसकी कीमतों का भी खुलासा होगा।

बर्लिन में आज से शुरू हुए IFA 2022 इवेंट में तमाम टेक कंपनियां अपने प्रोडक्‍ट्स पेश कर रही हैं। चीनी ब्रैंड ऑनर (Honor) ने भी इस कंस्‍यूमर इले‍क्‍ट्रॉनिक्‍स एंड होम अप्‍लायंस ट्रेड शो में अपने गैजेट लॉन्‍च किए हैं। इनमें Honor 70 5G, Honor X8 5G, Honor चॉइस ईयरबड्स X और Honor Pad 8 टैबलेट शामिल हैं। कंपनी ने ‘ऑनर पैड X8 लाइट' टैबलेट को भी अनवील किया है। हम आपको Honor Pad X8 Lite की प्रमुख खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

मार्केट में इन दिनों बड़ी स्‍क्रीन मसलन, 10 इंच से ऊपर डिस्‍प्‍ले वाले टैब्‍स की डिमांड है। Honor Pad X8 Lite 9.7 इंच का LCD पैनल ऑफर करता है। यानी यह 10 इंच के काफी करीब है और यूजर्स को 1280 x 800 पिक्सल रेजॉलूशन से प्रभावित कर सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, Honor Pad X8 Lite करीब 460 ग्राम वजन वाला टैबलेट है। यह एंड्रॉयड 12 OS पर मैजिक यूआई 6.1 के साथ बूट होता है, जिससे यूजर्स मल्टी-विंडो स्पीकर के जरिए एक स्क्रीन पर चार विंडो तक ऑपरेट कर सकते हैं। 

Honor Pad X8 Lite को मीडियाटेक हील‍ियो G80 प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है। इसे 3जीबी और 4जीबी रैम ऑप्‍शन मिलता है साथ में 32 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड का भी स्‍लॉट इसमें दिया गया है, जिससे स्‍टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। Honor Pad X8 Lite में 5100 एमएएच की बैटरी है, माना जा रहा है कि यह 10वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैब के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि बैक साइड में बिना फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का शूटर फ‍िट किया गया है। यह टैब डुअल स्‍पीकर के साथ आता है। 

Honor Pad X8 Lite में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और एक यूएसबी-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें सिम कार्ड स्लॉट और 3.5mm का ऑडियो जैक नहीं है। कंपनी जल्‍द इस टैब को मार्केट में उतार सकती है, तभी इसकी कीमतों का भी खुलासा होगा। इंडिया में यह प्रोडक्‍ट आएगा या नहीं, अभी कुछ भी लिखना जल्‍दबाजी होगी, क्‍योंकि कंपनी बीते कुछ समय से लिमिटेड प्रोडक्‍ट्स को ही इंडिया में लॉन्‍च कर रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  8. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.