8300mAh बैटरी, 8 स्पीकर वाला Honor Pad 9 टैबलेट अब UK में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी ने इसे Space Gray कलर में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 फरवरी 2024 12:52 IST
ख़ास बातें
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलता है।
  • डिस्प्ले डिवाइस में 8,300mAh की बैटरी मिलती है।
  • कंपनी ने डिवाइस के साथ स्टाइलस और कीबोर्ड का सपोर्ट भी दिया है।

Honor Pad 9 को कंपनी ने UK, Ireland के मार्केट में उतार दिया है।

Photo Credit: Honor

Honor Pad 9 को कंपनी ने चीन में दिसंबर में ही लॉन्च कर दिया था। लेकिन अन्य मार्केट्स में इसका लॉन्च नहीं किया गया था। हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि कंपनी इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च करने वाली है। लेकिन उससे पहले हॉनर ने अपना ये लेटेस्ट टैबलेट यूनाइटेड किंगडम, और आयरलैंड में पेश कर दिया है। Honor Pad 9 में 12.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 2,560 x 1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Honor Pad 9 price

Honor Pad 9 की कीमत UK में 300 यूरो (लगभग 27,000 रुपये) बताई गई है। जिसमें इसका 8 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। कंपनी ने इसे Space Gray कलर में लॉन्च किया है। इसके साथ 50 यूरो कीमत का कीबोर्ड केस भी कंपनी दे रही है जो कि वैकल्पिक है। यह ऑफर अर्ली बर्ड ऑर्डर के लिए ही उपलब्ध है। इसकी सेल 25 फरवरी, यानी कल से शुरू होने वाली है। इच्छुक कस्टमर इसे HiHonor, Argos, Amazon, Very, और Currys आदि रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। 
 

Honor Pad 9 specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, Honor Pad 9 में 12.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 2,560 x 1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह एक 2.5K डिस्प्ले है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। रिफ्रेश रेट के लिए यह 120Hz को सपोर्ट करता है। यह MagicOS 7.2 पर रन करता है जो कि Android 13 पर आधारित है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। टैबलेट में इनबिल्ट स्पीकर हैं। 

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलता है। जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो इस डिस्प्ले डिवाइस में 8,300mAh की बैटरी मिलती है। जिसके साथ में 35W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। कंपनी ने डिवाइस के साथ स्टाइलस और कीबोर्ड का सपोर्ट भी दिया है। साउंड के लिए कंपनी ने इसमें 8 स्पीकर दिए गए हैं जिसके साथ साउंड एन्हांसमेंट फीचर भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  2. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  3. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  4. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  5. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  6. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  9. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  10. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.