Honor Pad 20 टैबलेट लॉन्च, 8MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स

Honor ने चीनी बाजार में HONOR 600 सीरीज स्मार्टफोन के साथ अपना नया टैबलेट Honor Pad 20 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2026 08:54 IST
ख़ास बातें
  • Honor Pad 20 में 12.1 इंच की 3K TFT LCD IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Pad 20 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है।
  • Honor Pad 20 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Honor Pad 20 में 12.1 इंच की 3K TFT LCD IPS डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीनी बाजार में Honor 600 सीरीज स्मार्टफोन के साथ अपना नया टैबलेट Honor Pad 20 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट स्टैंडर्ड एडिशन, सॉफ्ट लाइट एडिशन और लिंग्यू एडिशन में उपलब्ध है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस है। Pad 20 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है। आइए Honor Pad 20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor Pad 20 Price

Honor Pad 20 के 6GB+128GB (Lingyue Edition) की कीमत 2099 yuan (लगभग 29,420 रुपये), 8GB+128GB के (Lingyue Edition) की कीमत 2299 yuan (लगभग 32,225 रुपये), 8GB+128GB के (Soft-Light Edition) की कीमत 2499 yuan (लगभग 35,030 रुपये), 8GB+256GB की कीमत 2699 yuan (लगभग 37,830 रुपये), 8GB+256GB (Soft-Light Edition) की कीमत 2999 yuan (लगभग 42,035 रुपये) और 12GB+256GB (Soft-Light Edition) की कीमत 3399 yuan (लगभग 47,645 रुपये) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए फिलहाल ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और चीनी बाजार में बिक्री 27 मई से शुरू होगी।

Advertisement

Honor Pad 20 Features & Specifications

Honor Pad 20 में 12.1 इंच की 3K TFT LCD IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3000 x 1872 पिक्सल, 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 700 निट्स ब्राइटनेस और आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ एड्रेनो 720 GPU दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10.0 के साथ आता है। इस टैबलेट में 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसमें ड्यूल माइक्रोफोन के साथ 6 स्पीकर्स दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 277.07 मिमी, चौड़ाई 179.28 मिमी, मोटाई 6.29 मिमी और वजन 525 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 20 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में  वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  2. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  3. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  5. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  6. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  7. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  8. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  10. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.