Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल

Blackview Zeno 6 Pro प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 से लैस किया गया है। साथ में कंपनी ने 12GB तक रैम दी है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 सितंबर 2026 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Blackview Zeno 6 Pro प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 से लैस है।
  • टैबलेट में फ्रंट की ओर 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • बॉक्स में वायरलैस माउस, स्टाइलस, केस, स्क्रीन गार्ड आदि भी मिलता है।

Blackview Zeno 6 Pro में 11 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Blackview

Blackview Zeno 6 Pro लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर कंपनी ने मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 11 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में 12 जीबी की रैम दी गई है जो इसे डेली इस्तेमाल में स्मूद बनाती है। यह टैबलेट दो कैमरा से लैस होकर आता है। रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसके अंदर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में टैबलेट 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस हो जो वीडियो कॉलिंग के काम आता है। आइए जानते हैं Blackview Zeno 6 Pro के बारे में और क्या है खास। 

Blackview Zeno 6 Pro Price

Blackview Zeno 6 Pro की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। यह टैबलेट कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जल्द ही इसकी प्राइसिंग सामने आ सकती है। 

Blackview Zeno 6 Pro Specifications

Blackview Zeno 6 Pro में 11 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। यह 2300x1600 पिक्सल के रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। टैबलेट 94.7% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है जिसमें 225PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है। इसमें कंपनी ने TUV SUD लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया है। इसमें Widevine L1 सर्टिफिकेशन भी मिलता है। यह 1080p पर वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकता है।  

Blackview Zeno 6 Pro प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 से लैस किया गया है। साथ में कंपनी ने 12GB तक रैम दी है जो कि LPDDR4X RAM टाइप है। स्टोरेज 256GB तक है जो कि UFS 2.2 टाइप है। इसको माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। मल्टी टास्किंग का इसमें पूरा ख्याल रखा गया है। यह Split Screen 2.0 को सपोर्ट करता है और PC Mode 3.0 फीचर से लैस है। इसमें फोर-फिंगर स्वाइप स्विच भी है। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। टैबलेट में फ्रंट की ओर 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें बिल्ट-इन लाइट दी गई है जो लो लाइट में अच्छे फोटो लेने के काम आती है और साथ ही वीडियो कॉलिंग में भी सहायक होती है। कंपनी ने बॉक्स में वायरलैस माउस, स्टाइलस, केस, स्क्रीन गार्ड, वायर्ड ईयरफोन, 18W चार्जर और USB-C केबल को भी पैक किया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.