Samsung Galaxy Tab A11+ को Amazon सेल अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है।
Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में स्मार्टफोन, टैबलेट, वाशिंग मशीन, और घरेलू अप्लायंसेज समेत प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज पर धांसू ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में अगर आप एक टैबलेट खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए एक धमाकेदार डील लेकर आए हैं। सेल के दौरान Samsung का पॉपुलर टैबलेट Samsung Galaxy Tab A11+ धांसू डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस टैबलेट में 6GB रैम मिलती है। यह 7000mAh से बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है। टैबलेट में Dolby Atmos साउंड सपोर्ट भी है। इसके साथ ही इसमें AI फीचर्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं Samsung Galaxy Tab A11+ बेस्ट प्राइस डील के बारे में विस्तार से।
Samsung Galaxy Tab A11+ को Amazon सेल में अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। टैबलेट को कंपनी ने 2025 में लॉन्च किया था। इसका एमआरपी ₹27,999 है लेकिन इस पर वर्तमान में 23% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। टैबलेट को Amazon ने ₹21,499 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती। अगर आप बैंक ऑफर लगा देते हैं तो इसे ₹4000 रुपये तक ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। यानी टैबलेट की प्रभावी कीमत 17,499 रुपये रह जाती है। जिसका मतलब है कि 28 हजार रुपये एमआरपी वाला टैबलेट 18 हजार से भी सस्ते में ले जा सकते हैं।
Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Mediatek MT8775 चिपसेट दिया गया है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Tab A11+ में 7,040 mAh की बैटरी है जो 25 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
टैबलेट में एक DeX मोड दिया गया है जिससे इसे एक कम्पैटिबल मोटर और कीबोर्ड और माउस के साथ कनेक्ट कर PC में बदला जा सकता है। कंपनी इसके साथ 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। टैबलेट में कई तरह के कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिल जाते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी