Viral Video : पतली कमरिया मोरी…पर लड़की ने चलती बाइक पर किया डांस, लोग बोले- भगवान मुझे उठा…

Viral Video : वीडियो में लड़की के पीछे एक बस चल रही है और लड़की अपनी बाइक को काफी खराब तरीके से कंट्रोल कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2022 17:56 IST
ख़ास बातें
  • पतली कमरिया मोरी गीत सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
  • इस गाने पर डांस के कई वीडियो शेयर किए जा रहे
  • अब एक लड़की बाइक चलाते हुए इस गीत पर नाच रही है

Viral Video : इस वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है और 6 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं। यह नंबर लगातार बढ़ रहा है।

पाकिस्‍तानी लड़की आयशा का वायरल वीडियो आपने देखा ही होगा, जिसमें वह ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा…' में थिरक रही थीं। भारत में भी इस गाने पर कई वीडियोज बने और शेयर हुए। आजकल एक और गाने ने सोशल मीडिया में धूम मचाई है। भोजपुरी गाने- पतली कमरिया मोरी… पर डांस के कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इस गाने पर सबसे ज्‍यादा थिरक रहे हैं स्‍टूडेंट्स। ट्विटर से लेकर फेसबुक और बाकी प्‍लेटफॉर्म्‍स भी यह गाना अलग-अलग वीडियोज के जरिए पसंद किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर देखा जा रहा है। 

वायरल वीडियो में एक लड़की बाइक चलाते हुए 'पतली कमरिया मोरी' पर डांस कर रही है। वीडियो में वह लड़की बाइक चलाते हुए हैंडल भी छोड़ देती है। इस तरह से डांस करती है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। वीडियो में स्‍कूटी पर सवार 4 और लड़के नजर आते हैं, जो लड़की का हौसला बढ़ाते हुए दिखते हैं। 

खास बात है कि इस वीडियो में लड़की के पीछे एक बस चल रही है और लड़की अपनी बाइक को काफी खराब तरीके से कंट्रोल कर रही है। इस वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है और 6 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं। यह नंबर लगातार बढ़ रहा है। 
 

हालांकि वीडियो में लड़की जिस तरह से बाइक चलाती दिख रही है, वह लोगों को परेशान कर रहा है। लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया 'ले ट्रैफिक पुलिस : 500 का चालान तेरा।', एक अन्य यूजर ने कमेंट किया 'भगवान मुझे उठा ले'। इस गाने पर कई तरह के वीडियोज देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में एक लड़के को हर क्‍लास में स्‍टूडेंट्स इस गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रहे थे। 
Advertisement

बहरहाल, बाइक चलाती लड़की का डांस जितना मजेदार दिखता है, उतना ही खतरनाक भी नजर आता है। थोड़ी सी भी लापरवाही लड़की की जिंदगी को खतरे में डाल सकती थी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
  2. Oppo Find X10 सीरीज का बदलेगा डिजाइन! X10 Pro Max को लेकर बड़ा अपडेट
  3. iQOO Neo 11S कब होगा लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  4. Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
  5. WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
  6. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  7. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  9. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.