Video of the day: नन्हे बच्चे ने टॉय ट्रक में मुर्गे को दी लिफ्ट, देखें मजेदार वीडियो

Instagram यूजर Heitor Borges द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक बच्चा अपने पालतू मुर्गे को अपने टॉय ट्रक से लिफ्ट दे रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Instagram पर Heitor Borges नाम के अकाउंट में पोस्ट हुआ वीडियो
  • बच्चे के पास है पाल्तू मुर्गा और बत्तख
  • इस वीडियो को 36 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं

इस वीडियो को अभी तक 18 लाख बार देखा जा चुका है

इंटरनेट अतरंगी चीजों से भरा है। वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के इजाद होने के बाद एक फायदा यह हुआ है कि लोगों को दुनिया के कोने-कोने से शेयर हुए ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो उनकी बोरियत खत्म करने में बेहद काम आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप मुस्कुराए बिना रह नहीं सकते हैं। इस वीडियो में एक बच्चा अपने छोटे टॉय ट्रक में मुर्गे को लिफ्ट देता नजर आ रहा है।

Instagram यूजर Heitor Borges द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक बच्चा अपने पालतू मुर्गे को अपने टॉय ट्रक से लिफ्ट दे रहा है। बच्चे ने अपनी छोटी सी साइकिल में एक टॉय ट्रक बांधा हुआ है, जिसमें वह एक मु्र्गे को रख देता है। इसके बाद बच्चा अपनी साइकिल को हाथों से खींचता हुआ अपने घर की तरफ ले जाता है।
 

वीडियो में बच्चे के पास एक बत्तख खड़ी दिखाई देती है, जो बच्चे के घर की ओर आगे बढ़ते ही उसके साथ चलना शुरू कर देती है और उसके साथ-साथ घर तक जाती है। 

इस वीडियो को अभी तक 18 लाख बार देखा जा चुका है और 36 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। Heitor Borges के इंस्टाग्राम में 5.61 लाख फॉलोअर्स हैं, जो तेजी से बढ़ रहे हैं। इस अकाउंट को उसके माता-पिता कंट्रोल करते हैं। इस अकाउंट में Borges के कई वीडियो हैं, जिसमें वह अपने पालतू जानवर - एक मुर्गा और एक बत्तख के साथ खेलता देखा जाता है।
Advertisement

वीडियो में कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, (अनुवादित) "सबसे प्रभावशाली बात यह है कि जानवर की बुद्धिमता यह जानती है कि यह एक बच्चा है और हानिरहित है!"
Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, (अनुवादित) "बहुत सुंदर!!!" और एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, (अनुवादित) "यात्री खुद ड्राइवर से ज्यादा प्रोफेशनल है।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Video, Video of the Day
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.