ट्विटर ने लॉन्च किया 'मेक इन इंडिया' इमोजी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 5 नवंबर 2015 11:36 IST
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बुधवार को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल 'मेक इन इंडिया' का ट्विटर इमोजी लॉन्च किया, जिसका मकसद देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप बढ़ावा देना है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण के सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के मुख्यालय के दौरे के बाद जारी एक विज्ञप्ति में ट्विटर ने कहा, "इस सरकार के अभियान के एक प्रमुख आकर्षण के रूप में नारंगी रंग की पृष्ठभूमि में काले रंग के शेर रूपी इमोजी राष्ट्रीय कार्यक्रम के आधिकारिक लोगो का एक संस्करण है।"
Advertisement

विज्ञप्ति के मुताबिक, "मेक इन इंडिया इमोजी ट्विटर पर ब्रांड के अभियान की सफलता का प्रतीक है। उपयोगकर्ता भारत को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए बेहतरीन जगह के रूप में बढ़ावा देंगे, जो देश को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करेगा।"

सीतारमण ने ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्से से मुलाकात की और रणनीतिक विकास बाजार के रूप में भारत की महत्ता पर चर्चा की और देश को दुनिया भर में किस प्रकार इस प्लेटफॉर्म द्वारा बढ़ावा दिया जाए, इस पर बातचीत की।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.