पाकिस्तान की हार पर शोएब अख्तर को शमी अहमद का रिप्लाई, पााकिस्तानी फैंस ने वाइफ को लेकर किए निजी हमले

शोएब अख्तर ने ट्टिटर पर दिल तोड़ने वाली इमोजी को शेयर किया। ऐसे में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शमी अहमद ने भी उनके ट्टिट का रिप्लाई करते हुए इसे कर्मा बता दिया। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 09:17 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तान फैंस ने शमी अहमद पर किए निजी कमेंट
  • शमी अहमद ने पाकिस्तान की हार पर किया था ट्टिट
  • टी 20 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकटों से हराया

शमी अहमद ने पाकिस्तान की हार पर ट्टिट करते हुए कहा कि 'Sorry brother It’s call karma'।

ICC T20 विश्व कप में इंग्लैंड विजेता बन गया है। इंग्लैंड ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकटों से हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इसे दिल तोड़ने वाला बताया। शोएब अख्तर ने ट्टिटर पर दिल तोड़ने वाली इमोजी को शेयर किया। ऐसे में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शमी अहमद ने भी उनके ट्टिट का रिप्लाई करते हुए इसे कर्मा बता दिया।
शमी अहमद ने ट्टिट करते हुए कहा कि 'Sorry brother It's call karma'। हालांकि इस ट्टिट के बाद पाकिस्तानी फैंस ने शमी अहमद पर पर्सनल कमेंट करने शुरू कर दिया। कुछ पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने भी इसे बचकाना हरकत बताया। हालांकि पाकिैस्तानी फैंस ने शमी अहमद की पूर्व पत्नी को लेकर ट्टिटर पर कई कमेंट करना शुरू कर दिया।
Advertisement
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच काफी रोमांचक भरा रहा। हालांकि शाहिन अफरीदी के चोटिल हो जाना पाकिस्तान के लिए काफी महंगा साबित हो गया। शाहिन अफरीदी चोटिल होने के कारण अपने पूरे 4 ओवर नहीं कर सके, जिसके कारण पाकिस्तान को फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा।
 

इंग्लैंड ने दूसरी बार T20 विश्व कप पर कब्जा जमाया है। जबकि पाकिस्तान और भारत अभी तक सिर्फ एक ही बार टी-20 विश्व कप जीत पाएं हैं। पाकिस्तान ने जहां न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मैच में भारत को 10 विकटों से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि लीग मैचों से सेमीफाइनल का पाकिस्तान का सफर बहुत आश्चर्यजनक रहा था। लीग मैचोों में पाकिस्तान की टीम जिम्बाबे और भारत की टीम से हार गई थी, जिसके बाद उसका फाइनल में पहुंचना असंभव माना जा रहा था, लेकिन एक और उलटफेर मैच में नीदरलैंड ने साउथ अफ्री का हरा दिया, जिसके बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.