COVID-19 टेस्ट अब Practo के जरिए करें ऑनलाइन बुक

COVID-19 टेस्ट के लिए सैंपल एकत्र करने के 24 से 48 घंटों के अंदर मरीज़ की रिपोर्ट को प्रैक्टो की ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Practo की यह सेवा अभी सिर्फ मुंबई में उपलब्ध
  • Thyrocare के साथ पार्टनरशिप में प्रैक्टों ने शुरू की टेस्टिंग
  • ICMR से मान्यता प्राप्त है टेस्टिंग को

COVID-19 को लेकर देश में है लॉकडाउन

Practo ने शनिवार को ऐलान किया कि अब उनके प्लेटफॉर्म पर COVID-19 टेस्ट उपलब्ध है। बैंगलोर स्थित प्रैक्टो कंपनी ने बयान जारी करके बताया कि उन्होंने Thyrocare के साथ पार्टनरशिप में डिटेक्शन टेस्ट्स का प्रबंध किया है, जो कि भारत  सरकार और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) से मान्यता प्राप्त है।

Practo ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि यह टेस्ट 30 मार्च से शुरू हो गया है, जो कि मुंबई के लोगों के लिए उपलब्ध है। लेकिन जल्द ही इसका विस्तार देश के दूसरे राज्यों में भी किया जाएगा। इसके लिए आपको डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन, भरा हुआ टेस्ट का फॉर्म जिसपर डॉक्टर का साइन हो और टेस्ट के दौरान फोटो आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

आगे कहा गया है कि इस टेस्ट की कीमत 4,500 रुपये है और आप इसे ऑनलाइन भी बुक करा सकते हैं, इसके लिए आपको https://www.practo.com/covid-test या फिर https://covid.thyrocare.com/ वेबसाइट पर जाना होगा। Practo का कहना है कि I2H के सर्टिफाइड phlebotomists सीधे मरीज़ के घर से सैंपल्स ले जाएंगे। वह सैंपल्स लेते वक्त ICMR द्वारा निर्देशित सभी दिशानिर्देशों के आधार पर ही आवश्यक सावधानी बरतेंगे। टेस्ट के दौरान लिया गया सैंपल वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम (VTM) में इकट्ठा किया जाएगा और फिर इसे थाइरोकेयर की लैब में ले जाया जाएगा, जिसे COVID-19 टेस्ट के लिए चुना गया है। सैंपल एकत्र करने के 24 से 48 घंटों के अंदर मरीज़ की रिपोर्ट को प्रैक्टो की ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

प्रैक्टो के चीफ हेल्थ स्ट्रेटजी ऑफिसर एलेंक्ज़ेंडर कुरुविला का कहना है कि बड़े स्तर पर कोविड-19 यानी कोरोना वायरस के फैलने का स्तर जानने के लिए टेस्टिंग सबसे अहम है। जिस किसी को भी इस वायरस के लक्षण नज़र आते हैं, उसे तुरंत यह टेस्ट कराना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार लैब और टेस्ट सेंटर्स की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। हमने इस टेस्ट के लिए थाइरोकेयर के साथ पार्टनरशिप की है। हम अधिकारियों से मिलकर उन जगहों की पहचान कर रहे हैं, जहां प्रैक्टो डॉक्टर्स और दवाइयों की डिलवरी की उपलब्धता का निवारण कर सके। हम इस कठिन समय में सभी भारतीयों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Practo, COVID 19, Coronavirus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.