ऑड-ईवन योजनाः ट्विटर रियल टाइम में यात्रियों को देगा ज़रूरी जानकारी

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2015 13:13 IST
दिल्ली में कार चालकों के लिए 15 दिन की सम विषम योजना के कार्यान्वयन के दौरान दिल्ली सरकार ने दिल्ली वालों को उपयोगी सूचना मुहैया कराने के लिए ट्विटर से समझौता किया है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में एक जनवरी से शुरू होने वाली सम-विषम वाहन योजना के दौरान ट्विटर लोगों को बस के मार्ग, मेट्रो, ऑटोरिक्शा के बारे में उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

मंत्री ने उदाहरण देकर बताया कि अगर कोई यात्री किसी अनजान इलाके में मेट्रो से उतरता है तो वह ट्विटर की मदद से बस और मेट्रो के मार्ग खोज सकता है।

उन्होंने बताया, ‘‘ट्विटर के उपयोगकर्ता किसी खास क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकता है। यात्री को ‘पॉल्यूशनफ्रीदेल्ही’ ट्वीट करने के बाद उन जगहों के बारे में बताना होगा, जहां वह खड़ा है और जहां उसे जाना है।’’

ट्विटर इंडिया के (समाचार, राजनीति, सरकार) के निदेशक राहील खुर्शीद ने बताया, ‘‘ट्विटर जानकारी हासिल करने के इच्छुक व्यक्ति को तत्काल संबंधित क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन के बारे में जरूरी जानकारी देगा।’’
Advertisement

परिवहन मंत्री ने बताया कि इन 15 दिनों में नोएडा और गाजियाबाद के लिए सरकार विशेष बसें चलाएगी ताकि अपनी कार से दिल्ली काम करने आने वाले लोग जरूरत पड़ने पर इन बसों की सेवा ले सकें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  4. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  3. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  5. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  6. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  9. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  10. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.