Mahindra SUV के बोनट को बना दिया TV स्टैंड! आनंद महिंद्रा ने यूं दिया रिएक्शन!

आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल Twitter हैंडल पर एक फोटो शेयर की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2023 19:10 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने इस कलाकारी की जमकर तारीफ की है।
  • पोस्ट को अब तक 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
  • बोनट की शक्ल वाले टेबल टीवी स्टैंड को यूजर्स भी जमकर शेयर कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल Twitter हैंडल पर यह फोटो शेयर की है।

Photo Credit: Twitter/ Anand Mahindra

मशहूर भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा Twitter पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनका कोई न कोई ट्वीट आए दिन सोशल मीडिया पर छाया रहता है। दरअसल वह नए तरीके सोच रखने वाले लोगों से काफी प्रभावित होते हैं। अब उन्होंने एक और ऐसा ट्वीट शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। यह ट्वीट महिंद्रा एसयूवी से जुड़ा हुआ है। महिंद्रा एसयूवी को कोई शख्स इस तरह भी इस्तेमाल कर सकता है, आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। 

दुनिया में कलाकारों की कमी नहीं है। भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को भी एक ऐसे ही कलाकार की कलाकारी भा गई है। आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल Twitter हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इसे देखकर लोग इस पर प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रुक पा रहे हैं। दरअसल एक शख्स ने अपने TV के स्टैंड को इस तरह से डिजाइन करवाया है कि वह देखने में महिंद्रा एसयूवी का बोनट लग रहा है। इसे देखकर अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि यह असली बोनट है या सिर्फ मेज का डिजाइन है। आनंद महिंद्रा ने भी इस रोचक पोस्ट के बारे में खास बात लिखी है। 

आप भी देख पा रहे होंगे कि कार के बोनट की तरह डिजाइन की गई ये मेज कितनी रोचक कलाकारी है। इसमें आगे दो पहिया भी हैं। हेडलैंप, और यहां तक कि नम्बर प्लेट भी इस पर लगाई गई है। देखने में ऐसा लगता है जैसे कि गाड़ी के बोनट पर ही टीवी रखा हुआ है। आनंद महिंद्रा ने इस कलाकारी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसके लिए शख्स को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि ये देखकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने इतना बड़ा डैशबोर्ड स्क्रीन डिस्प्ले कभी नहीं देखा था। 

जीप के बोनट की शक्ल वाले टेबल टीवी स्टैंड को यूजर्स भी जमकर शेयर कर रहे हैं। हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। पोस्ट को अब तक 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 17 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स ने रोचक कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। कोई इसे 'नाइस' कह रहा है, तो कोई कर रहा है 'वाउ!' एक यूजर ने तो लिख दिया, 'जीप आ गई है, अब धरती का सीना चीरकर करन-अर्जुन भी आने वाले हैं।'
 

Advertisement
ऐसे न जाने कितने रोचक कमेंट्स इस पोस्ट पर किए जा रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.