इस शख्स ने व्हीलचेयर को बना दिया मोटरसाइकिल! आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, देखें वायरल वीडियो...

Twitter पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपनी व्हीलचेयर को मोटरसाइकिल बना दिया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अगस्त 2021 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Anand Mahindra ने अपने Twitter हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है।
  • वीडियो में शख्स ने व्हीलचेयर में कुछ ही सेकेण्ड्स में आधी मशीन जोड़ दी।
  • चुटकी बजाने जितने समय में उसने आधी मशीन को अपनी व्हीलचेयर में फिट किया।

1 मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो को अब तक करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है। 

Twitter पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपनी व्हीलचेयर को मोटरसाइकिल बना दिया है। दिव्यांग शख्स ने अपनी व्हीलचेयर में कुछ बदलाव करके उसको स्वचालित बना दिया और उसे बाइक के जैसा बना दिया। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कैसे यह दिव्यांग शख्स अपनी व्हीलचेयर में मशीन को फिट करके उसे बाइक में तब्दील कर देता है। 

Anand Mahindra ने अपने Twitter हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपनी व्हीलचेयर में कुछ ही सेकेण्ड्स में एक मशीन जोड़ दी। इस मशीन को जोड़ने में इस व्यक्ति को बमुश्किल 5 से 7 सेकेंड का समय लगा है और इतने में ही इसकी व्हीलचेयर बाइक में तब्दील हो जाती है। मशीन लगते ही वह इसे स्टार्ट करता है और यह एक बाइक की तरह चलने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दिव्यांग शख्स ने बाइक को चलाकर भी दिखाया है। 

Advertisement
हैरानी की बात ये है कि शख्स ने आधी मशीन को जितनी तेजी से लगाया था, उतनी ही तेजी से हटा भी दिया। चुटकी बजाने जितने समय में उसने इस आधी मशीन को अपनी व्हीलचेयर में फिट किया और फिर दो तीन चक्कर लगाकर इतने ही समय में उसे व्हीलचेयर से अलग भी कर दिया। मशीन के हटते ही व्हीलचेयर फिर से नॉर्मल व्हीलचेयर जैसे चलने लगती है। 1 मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो को अब तक करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है। 

आनंद महिंद्रा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “पता नहीं यह वीडियो कितना पुराना है, कहां का है या ये शख्स कौन है? Signal पर मुझे यह रैंडमली देखने को मिला। मगर यह वास्तव में यह एक अच्छा और विचारशील इनोवेशन जैसा है. वास्तव में अलग-अलग लोगों के जीवन को गति देने का यह तरीका सपोर्ट करने के योग्य है.. और मुझे मदद करने में खुशी होगी..“
Advertisement
वीडियो से प्रभावित लोग भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "हमें इसका बड़े पैमाने पर निर्माण शुरू करना चाहिए ... जो पेमेंट कर सकते हैं उन्हें इसे खरीदना चाहिए और इसे जरूरतमंदों को के लिए उपलब्ध करवाना चाहिए।"

उद्योगपति आनंद महिंद्रा का ट्विटर अकाउंट दिलचस्प पोस्ट और तस्वीरों से भरा हुआ रहता है। वह सोशल पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने ट्विटर हैंडल पर बहुत ही दिलचस्प और रोचक वीडियो शेयर करते रहते हैं। लोग भी उनकी हर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं और साथ ही अपने रिएक्शन भी देते हैं। उनकी इस पोस्ट को भी लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.