India-Pakistan Tension: पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक! भारत में 8 हजार से ज्यादा अकाउंट बैन! X बोला ...

एक्स ने कहा कि सरकार ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर 8000 अकाउंट बैन करने को कहा था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मई 2025 08:52 IST
ख़ास बातें
  • X को भारत में इसके 8 हजार से ज्यादा अकाउंट्स ब्लॉक करने का ऑर्डर।
  • X को सरकार से इस संबंध में आदेश मिले थे।
  • ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने अकाउंट्स ब्लॉक करने की जानकारी दी।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 8 हजार से ज्यादा X अकाउंट ब्लॉक करवाए।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारत सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। भारत सरकार ने Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को भारत में इसके 8 हजार से ज्यादा अकाउंट्स ब्लॉक करने का ऑर्डर दिया है जिसके बाद X ने अब ये अकाउंट्स ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला, और सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वजह क्या हो सकती है। 

पहलगाम अटैक के दो हफ्ते बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को गुरुवार को देश के 8 हजार अकाउंट्स को बैन करने का आदेश दिया जिसके बाद एक्स की ओर से ये अकाउंट्स बंद कर दिए गए हैं। 

Advertisement
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की ओर से ये कार्रवाई सरकार के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करने के बाद की गई है। अकाउंट बंद करने के बाद एक्स ने अपने एक बयान में कहा कि उसे सरकार से इस संबंध में आदेश मिले थे। एक्स ने यह भी कहा कि सरकार ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर 8000 अकाउंट बैन करने को कहा था। ऐसा नहीं करने की स्थिति में कंपनी पर पेनाल्टी लगाई जा सकती थी।

8 हजार से ज्यादा अकाउंट्स बैन करवाने का यह कदम पाकिस्तान द्वारा जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाने की कोशिश के बाद उठाया गया है। X की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने अकाउंट्स ब्लॉक करने की जानकारी दी। ऑर्डर में कहा गया है कि यदि एक्स इन अकाउंट्स को ब्लॉक नहीं करता है, तो कंपनी को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है और इसके स्थानीय कर्मचारियों को जेल भी जाना पड़ सकता है।
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठी खबरें फैलाकर लोगों के बीच आक्रोश पैदा करने से रोकने के लिए सरकार की यह कवायद है। ब्लॉक किए गए इन अकाउंट्स में इंटरनेशनल न्यूज आउटेल और कई दिग्गज हस्तियों के अकाउंट्स शामिल हैं। एक्स की ओर से कहा गया कि कई मामलों में सरकार में यह नहीं बताया कि इन अकाउंट्स से कौन सी पोस्ट भारतीय कानूनों का उल्लंघन करती हैं। ब्लॉक किए गए अकाउंट्स के लिए कोई कारण शेयर नहीं किया गया। 

X का यह भी कहना है कि वे सरकार की इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ भारत में अपने प्लेटफॉर्म को बनाए रखने के लिए आदेशों का पालन करने का फैसला किया। कंपनी ने कहा कि भारत में लोगों के लिए जानकारी तक पहुंच बनाए रखना महत्वपूर्ण है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.