"ATM अगले 2-3 दिन रहेंगे बंद?" जानिए भारत-पाक तनाव के बीच वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई

ATM सर्विसेस फिलहाल पूरी तरह नॉर्मल तरीके से चल रही हैं और बैंकों की ओर से भी किसी तरह की रेस्ट्रिक्शन की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मई 2025 13:52 IST
ख़ास बातें
  • देशभर में अगले 2-3 दिन तक एटीएम (ATM) सर्विस बंद रहने वाला मैसेज फेक
  • सरकार या किसी ऑफिशियल एजेंसी की ओर से ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया
  • ऐसे फॉरवर्डेड मैसेज को नजरअंदाज करें और संभव हो तो रिपोर्ट भी करें

Photo Credit: Reuters

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के माहौल के बीच सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक अफवाह तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि देशभर में अगले 2-3 दिन तक एटीएम (ATM) सर्विस बंद रहने वाली है और लोगों से कहा जा रहा है कि जल्दी से कैश निकाल लें। इस वायरल मैसेज में डर फैलाने वाली भाषा के साथ यह भी जोड़ा गया है कि “सीमा पर हालात ठीक नहीं हैं, किसी भी वक्त जंग शुरू हो सकती है।”

अगर आप भी ऐसे किसी मैसेज से परेशान हैं या आपने ये फॉरवर्ड अपने किसी ग्रुप में देखा है, तो पहले साफ कर दें, यह दावा पूरी तरह से फेक है। सरकार या किसी ऑफिशियल एजेंसी की ओर से ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है कि देशभर में एटीएम बंद किए जा रहे हैं।

PIB Fact Check और कई साइबर एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अफवाह किसी अज्ञात सोर्स से फैलाई जा रही है और इसका मकसद सिर्फ पैनिक फैलाना है। ऐसे फॉरवर्डेड मैसेज को न केवल नजरअंदाज करें बल्कि जहां संभव हो, रिपोर्ट भी करें।

ATM सर्विसेस फिलहाल पूरी तरह नॉर्मल तरीके से चल रही हैं और बैंकों की ओर से भी किसी तरह की रेस्ट्रिक्शन की जानकारी नहीं दी गई है। खासतौर पर ऐसे समय में जब लोग पहले से तनाव और अफवाहों के बीच हैं, इस तरह के फर्जी मैसेज सिर्फ डर का माहौल बना सकते हैं।
Advertisement

अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज मिले, तो इन बातों का ध्यान रखें:
  • किसी भी वायरल मैसेज को बिना चेक किए फॉरवर्ड न करें।
  • PIB Fact Check या किसी भरोसेमंद न्यूज सोर्स से इसकी पुष्टि करें।
  • बैंकिंग या ATM से जुड़ी जानकारी केवल ऑफिशियल बैंक ऐप या वेबसाइट से लें।
  • जरूरत पड़े तो मैसेज को WhatsApp पर “Report” भी कर सकते हैं।

Advertisement
भारत भर में ATM मशीनें सामान्य रूप से काम कर रही हैं, जिनमें जम्मू और कश्मीर व पंजाब जैसे संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.