वीडियो में ऑटो टैगिंग की होगी शुरुआत, फेसबुक ने किया ऐलान

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2016 17:45 IST
फेसबुक ने अपनी वार्षिक डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में कई घोषणाएं की हैं। अब दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल साइट फेसबुक ने ऐलान किया है कि कंपनी की योजना एक नया फीचर शुरु करने की है। इस फीचर से फेसबुक वीडियो में ऑटो-टैगिंग की शुरुआत होगी।

फेसबुक ने जोर देकर कहा कि कंपनी के विभिन्न प्रोडक्ट में से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) केंद्र में हैं। एक ब्लॉग पोस्ट में फेसबुक ने लिखा, ''फेसबुक पर कई चीजें अब एआई पॉवर्ड होंगी। ''
Advertisement

फेसबुक की एक ब्लॉग पोस्ट में वीडियो ऑटो टैगिंग के बारे में बताया गया। ब्लॉग के मुताबिक, इस वीडियो में जो फेसबुक यूजर दिखेंगे वो इस फीचर से खुद-ब-खुद टैग हो जाएंगे। हालांकि अभी फेसबुक ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वीडियो ऑटो-टैगिंग फीचर आम यूजर के लिए उपलब्ध होगा या नहीं। इस फीचर से वीडियो में दिख रहे शख्स के बारे में फेसबुक पर उपलब्ध जानकारी हासिल हो सकेगी। इसके अलावा टैग पर टैप कर वीडियो सीधे वहां से देखा जा सकेगा जहां टैग किया हुआ शख्स दिख रहा है।

इसके अलावा इस पोस्ट में उन दूसरी सर्विस के बारे में भी बताया जिन्हें फेसबुक एआई पॉवर्ड बना रहा है। इसमें रियल-टाइम वीडियो क्लासिफिकेशन भी शामिल है। इस फीचर से फेसबुक वीडियो में बिना टैगिंग और कंटेट के वीडियो के बारे में जानकारी देगा।
Advertisement

इसके अलावा फेसबुक के टॉंकिंग पिक्चर फीचर के बारे में भी जानकारी दी गई जिसके लिए फेसबुक अभी तस्वीरों को समझने के लिए सिस्टम विकसित कर रहा है। कंपनी ने इसे इमेज सेगमेंटेशन नाम दिया है। इससे फेसबुक किसी तस्वीर में एक इंडिविजुअल ऑब्जेक्ट को देख उनके संबंध के बारे में भी जान सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , F8, F8 2016, Facebook, Social, Facebook Video
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.