फेसबुक एट वर्क जल्द हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2016 17:47 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक एट वर्क में ग्रुप के साथ मैसेंजर भी मिलेगा
  • इस प्रोडक्ट को 2014 से बनाया जा रहा है
  • अभी फेसबुक एट वर्क की कीमत का पता नहीं चला है
फेसबुक अपना एंटरप्राइज़ कम्युनिकेशन और नया नेटवर्क 'फेसबुक एट वर्क' को जल्द ही दुनियाभर में लॉन्च कर सकती है। बुधवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ने इस प्लेटफॉर्म को बिजनेस मॉडल के तहत कर्मचारियों के आपसी आइडिया साझा करने व कम्युनिकेशन को ज्यादा बेहतर बनाने के इरादे से बनाया है।

फेसबुक एट वर्क एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सब्सक्राइबर किसी प्रोडक्ट के काम के बारे में पोस्ट कर अपने सहकर्मियों के साथ साझा कर सकते हैं।

टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (एसएएएस) प्रोवाइड कराने वाली आसना जैसी कंपनियों के साथ इंटिग्रेशन और साझेदारी करेगी। फेसबुक का लक्ष्य कंपनी के हर सदस्य द्वारा साइन अप कर फेसबुक एट वर्क को सफल बनाने का है।

फेसबुक एट वर्क में मैसेंजर के साथ-साथ ग्रुप भी मिलेंगे जिनमें ऑडियो व वीडियो कॉलिंग जैसे फ़ीचर शामिल होंगे। इससे यह स्लैक व स्काइप को टक्कर दे पाएगा। इसके अलावा सोशल नेटवर्क प्रोफाइल, इवेंट और लाइव वीडियो फ़ीचर भी फेसबुक एट वर्क में मिलेंगे।
Advertisement

बात जहां तक कीमत की है तो फेसबुक एट वर्क की कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया है। फिलहाल 400 से ज्यादा बीटा ग्राहकों के लिए इसकी टेस्टिंग की जा रही है और खबर है कि उनके लिए कुछ और महीनों का सब्सक्रिप्शन बढ़ा दिया गया है।
Advertisement

फेसबुक एट वर्क पर 2014 से काम चल रहा है और 2015 में इसकी आधिकारिक टेस्टिंग शुरू हुई थी। फेसबुक बड़े अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक जैसे रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के एक लाख कर्मचारियों के साथ इसके साइन अप में व्यस्त है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook At Work, Slack, Asana, Social, Apps, Skype

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
  2. Sennheiser Momentum True Wireless 5 भारत में लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  3. ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च
  4. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  5. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  6. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
  7. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  8. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  10. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.