आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर किया स्पेनिश भाषा सीखने का संघर्ष, मिले मजेदार रिएक्शन

वीडियो में एक प्रशिक्षक महिला बताती है कि किस तरह स्पैनिश अपने एक समान-ध्वनि वाले शब्दों से शुरुआती सीखने वालों को भ्रमित करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जुलाई 2023 21:29 IST
ख़ास बातें
  • महिंद्रा का कहना है कि उनके दामाद और पोते दोनों स्पेनिश भाषा बोलते हैं
  • रबपति उद्दोगी ने भी इस भाषा में महारथ हासिल करने की ठानी है
  • खबर लिखते समय तक, उनके इस ट्वीट को 3.70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था

आनंद महिंद्रा अकसर Twitter पर दिलचस्प वीडियो को शेयर करते रहते हैं

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रोचक पोस्ट और दिलचस्प बातें करने के लिए जाने जाते हैं। अब, उन्होंने अपने एक नए मिशन के बारे में बताया है, जो है स्पेनिश भाषा सीखना। महिंद्रा का कहना है कि उनके दामाद और पोते दोनों स्पेनिश भाषा बोलते हैं, ऐसे में अरबपति उद्दोगी ने भी इस भाषा में महारथ हासिल करने की ठानी है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भाषा अनुवाद और लर्निंग ऐप डुओलिंगो (Duolingo) का एक वीडियो शेयर किया और इसके कैप्शन में, (अनुवादित) "क्योंकि मेरे दामाद और पोते दोनों स्पेनिश भाषी हैं, इसलिए मैं उस कौशल को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं - मुख्य रूप से ऑनलाइन डुओलिंगो के माध्यम से। यह [वीडियो] खूबसूरती से समझाता है कि यह आसान क्यों नहीं है..."
 

इस वीडियो में एक प्रशिक्षक महिला बताती है कि किस तरह स्पैनिश अपने एक समान-ध्वनि वाले शब्दों से शुरुआती सीखने वालों को भ्रमित करती है।

खबर लिखते समय तक, उनके इस ट्वीट को 3.70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था और इसपर कई यूजर्स ने कमेंट भी किए। कई ट्विटर यूजर्स ने उन्हें अपनी सहानुभूति व्यक्त की, तो किसी ने भाषा के दाव-पेंच बताए।

एक यूजर तो स्पेनिश भाषा की तुलना हिंदी और मराठी भाषा से कर डाली और लिखा, (अनुवादित) "सच है, लेकिन मैंने पाया है कि फ्रेंच सीखने की तुलना में स्पेनिश सीखना आसान है। इसके अलावा स्पेनिश के कुछ शब्द हिंदी/मराठी शब्दों के बहुत करीब हैं: Mesa - Table /मेज, Kamisa - Shirt / कमीज, Tu - You / तू (मराठी), Patata - Potato / बटाटा (मराठी)
Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, (अनुवादित) "अब क्वांटम फिजिक्स ज्यादा आसान लगती है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mahindra, Anand mahindra, Anand Mahindra tweet
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? तुरंत बदल दें ये 5 सेटिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.