आनंद महिंद्रा ने भविष्य को बताया डरावना, शेयर की अपनी AI से बनी फोटो

आर्टिस्ट की तस्वीरों के इस ग्रुप में महिंद्रा के साथ-साथ समान होली खेलने के सेट में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, मुकेश अंबानी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जून 2023 20:23 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा भी AI के एक कारनामे से काफी प्रभावित हुए हैं
  • हालांकि, उन्होंने भविष्य को डरावना बताया
  • एक आर्टिस्ट ने AI की मदद से उनकी होली खेलने की नकली तस्वीर जनरेट की है

आनंद महिंद्रा अकसर Twitter पर दिलचस्प वीडियो को शेयर करते रहते हैं

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस टूल्स इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। इनमें से कुछ आपके सवालों के जवाब देने में माहिर हैं, तो कुछ आपनी सोच को एक तस्वीर के रूप में ढाल दे रहे हैं। महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा भी AI के एक कारनामे से काफी प्रभावित हुए हैं, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक विचार भी रखा। हालांकि, उन्होंने भविष्य को डरावना भी बता डाला है। चलिए जानते हैं पूरी कहानी।

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर Psycadelic Art (@wild.trance) अकाउंट द्वारा AI-जनरेटेड तस्वीरों के एक पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें आनंद महिंद्रा की होली खेलते हुए एक AI जनरेटेड तस्वीर भी शामिल है। इस तस्वीर से महिंद्रा काफी अचंभित हैं, जिसे लेकर उन्होंने लिखा, (अनुवादित) "वैसे इस एआई कलाकार ने 'मेरे' होली समारोह पर एक प्रफुल्लित करने वाला काम किया है। मुझे लगता है कि मुझे उनसे अपनी बकेट लिस्ट के सभी स्थानों की यात्राओं की 'यादें' बनाने के लिए कहना चाहिए। कम से कम मैं वहां होता, ऐसा किया होता, आभासी रूप से!"
 

हालांकि, उन्होंने भविष्य को लेकर अपनी चिंता भी जताई। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "इसने मुझे केवल यह याद दिलाया है कि कैसे एआई इतनी आसानी से उन नकली तस्वीरें और नकली समाचार बना सकता है, जो मनोरंजक उद्देश्यों के लिए नहीं है। यह एक डरावना भविष्य होने जा रहा है।"
 

आर्टिस्ट की तस्वीरों के इस ग्रुप में महिंद्रा के साथ-साथ समान होली खेलने के सेट में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, मुकेश अंबानी, अदानी समूह के अध्यक्ष, गौतम अदानी, मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस भी हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.