Viral Video! हवा में अचानक खुला लोगों से भरे विमान का दरवाजा, देखें डरावना वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां ब्राजील की एक फ्लाइट का कार्गो गेट हवा में अचानक खुल गया।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जून 2023 21:59 IST
ख़ास बातें
  • ब्राजील की एक फ्लाइट का कार्गो गेट हवा में अचानक खुल गया
  • विमान 12 जून को साओ लुइस से साल्वाडोर जा रहा था
  • विमान ब्राजील के सिंगर टिएरी का बताया जा रहा है

वीडियो को अब तक 1 लाख 46 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है

आजकल इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपने रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोचिए आप एक हवाई जहाज में हैं और आसमान में उड़ते समय अचानक उसका दरवाजा खुल जाए। आप सोच रहे होंगे कि सुनने में तो यह यकीनन डरावना है, लेकिन ऐसा शायद मुमकिन नहीं, तो आपको बता दें कि ब्राजील के एक विमान में यही घटना घटी है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां ब्राजील की एक फ्लाइट का कार्गो गेट हवा में अचानक खुल गया। बताया जा रहा है कि यह विमान 12 जून को साओ लुइस से साल्वाडोर जा रहा था। वीडियो को 'ब्रेकिंग एविएशन न्यूज एंड वीडियोज' ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। विमान ब्राजील के सिंगर टिएरी का बताया जा रहा है। 
 

छोटे वीडियो क्लिप में हवाई जहाज का दरवाजा साफ नजर आ रहा है, जो बीच हवा में खुल जाता है। इसमें देखा जा सकता है कि बेहद तेज स्पीड में आसमान में उड़ रहे विमान में दरवाजा खुला होने की वजह से हवा तेजी से अंदर आ रही है और आसमान में मौजूद बादल नजर आ रहे हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि पोस्ट के अनुसार, विमान सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतर गया था।

हैंडल ने वीडियो वाले इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘ब्राजील के गायक और गीतकार टिएरी का विमान उड़ान में कार्गो दरवाजा खुलने के बाद साओ लुइस हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा।' 
Advertisement

वीडियो को अब तक 1 लाख 46 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिस पर अब तक ढेरों लोग कमेंट्स कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, 'विमान ने उन्हें गलती से स्काइडाइवर समझ लिया।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अब उनके पास गाने के लिए कुछ होगा। गीत का नाम 'आपके बालों में हवा' और एल्बम टाइटल 'खुला दरवाजा…' होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उन्हें गोरिल्ला टेप इस्तेमाल करनी चाहिए।'
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flight, airplane, Airplane Accident

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.