छात्रा से शादी के लिए राजस्‍थान की शिक्षिका बन गई लड़का, जानें कैसे होता है जेंडर चेंज और कितने फेज से पड़ता है गुजरना

Gender Change : सिर्फ उन्‍हीं लोगों को जेंडर चेंज किया जा सकता है, जिन्‍हें जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर होता है। इसे जेंडर डायसोफोरिया भी कहते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 12:42 IST
ख़ास बातें
  • राजस्थान की एक महिला टीचर ने कराया जेंडर चेंज
  • भारत में भी यह सर्जरी करवा रहे हैं लोग
  • लेकिन हर कोई अपना जेंडर चेंज नहीं करा सकता

Gender Change : जेंडर चेंज या लिंग परिवर्तन कराकर लोग लड़के से लड़की या लड़की से लड़का बन सकते हैं। महिलाओं के लिए यह प्रक्रिया ज्‍यादा मुश्किल होती है।

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे की एक महिला टीचर सुर्खियों में है। माफ कीजिएगा हमने उन्‍हें महिला कहा। अब वह लड़का बन गई हैं। शिक्षिका मीरा का नाम अब आरव है। मीरा को 5 साल पहले अपनी स्‍टूडेंट कल्‍पना से प्‍यार हुआ। लंबे वक्‍त तक दोनों अफेयर में रहे। फ‍िर शादी करने का फैसला किया। घरवालों को बताया। परिवार भी राजी हो गए, लेकिन परेशानी दोनों के समान जेंडर से थी। कल्‍पना को पाने के लिए मीरा ने अपना जेंडर चेंज करा लिया। वह लड़का बन गईं। आइए जानते हैं कैसे चेंज होता है जेंडर और मीरा ने ही क्‍यों जेंडर चेंज कराया, कल्‍पना ने क्‍यों नहीं।
 

जेंडर चेंज कराने के लिए पहली ‘शर्त'

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत में कई वर्षों से जेंडर चेंज यानी लिंग परिवर्तन कराया जा रहा है। यह एक शारीरिक प्रक्रिया होती है, जिसके कई चरण होते हैं। लेकिन हर कोई जेंडर चेंज नहीं करा सकता। सिर्फ उन्‍हीं लोगों को जेंडर चेंज किया जा सकता है, जिन्‍हें जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर होता है। इसे जेंडर डायसोफोरिया भी कहते हैं। मीरा के मामले में भी यही हुआ। वह अपने जेंडर के साथ खुद को सहज महसूस नहीं करती थीं। मीडिया से बातचीत में मीरा ने कहा कि उन्‍हें हमेशा से ही लड़कों की तरह रहना पसंद था। मीरा के पिता ने बताया कि वह बचपन से ही लड़कों के साथ खेला करती थी। हाव-भाव, पहनावा सब लड़कों जैसा ही पसंद था। लिंग परिवर्तन के लिए यही पहली शर्त है। 
 

मनोरोग विशेषज्ञ करते हैं आकलन

जो लोग अपने जेंडर के साथ खुश नहीं और जेंडर चेंज कराने के लिए आवेदन करते हैं, उनका बारीकी से विश्‍लेषण किया जाता है। इसमें मनोरोग विशेषज्ञ की इजाजत और मदद ली जाती है। मनोरोग विशेषज्ञ यह पता लगाते हैं कि संबंधित व्‍यक्ति को जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर है या नहीं। यह विश्‍लेषण 18 साल की उम्र के बाद ही किया जाता है। 
 

सर्जरी के कितने फेज? 

एक्‍सपर्ट बताते हैं कि जेंडर चेंज या लिंग परिवर्तन कराकर लोग लड़के से लड़की या लड़की से लड़का बन सकते हैं। महिलाओं के लिए यह प्रक्रिया ज्‍यादा मुश्किल होती है। महिला से पुरुष बनने के लिए करीब 33 फेज पूरे करने होते हैं। पुरुष से महिला बनने के लगभग 18 चरण हैं। इस दौरान ना सिर्फ लिंग बदला जाता है, बल्कि व्‍यक्ति के शरीर के कई हिस्‍से जैसे- चेहरा, नाखून, हार्मोन आदि को चेंज किया जाता है।    
 

जेंडर चेंज का खर्च कितना?

जेंडर चेंज से सभी चरणों को पूरा किया जाए, तो यह सर्जरी काफी महंगी है। करीब 20 से 25 लाख रुपये तक खर्च आ जाता है। इसके बदले सिर्फ प्रमुख फेजों को ही पूरा किया जा सकता है। इससे कॉस्‍ट में कमी आती है और 5 से 7 लाख रुपये में सर्जरी पूरी हो जाती है। लिंग परिवर्तन की जुड़ी सर्जरी देश के कई शहरों में की जा रही है। दिल्‍ली, मुंबई जैसे महानगरों के अलावा यह सर्जरी इंदौर और जयपुर में भी हो रही है।   
Advertisement
 

क्‍या बच्‍चे को दे सकते हैं जन्‍म? 

जेंडर चेंज से जुड़ा एक सवाल जेहन में आता है कि क्‍या ऐसा करने के बाद बच्‍चे पैदा किए जा सकते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि जेंडर चेंज कर पुरुष से महिला बनने वाला व्‍यक्ति बच्‍चे को जन्‍म नहीं दे सकता। हालांकि कई मामलों में जेंडर चेंज कर महिला से पुरुष बनी लड़कियां मां बनी हैं। जेंडर चेंज करके फ‍िजिकल रिलेशन बनाए जा सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.