2 लाख डॉलर खर्च करके पहली बार एक पाकिस्‍तानी जा रहीं अंतरिक्ष में! कौन हैं नामिरा सलीम? जानें

Namira Salim : वह स्‍पेस ट्रस्‍ट की फाउंडर हैं और दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्‍ट से स्‍काईडाइव करने वालीं पहली एशियाई हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 14:28 IST
ख़ास बातें
  • नामिरा सलीम भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान
  • वर्जिन गैलेक्टिक की फ्लाइट का होंगी हिस्‍सा
  • उड़ान के लिए बड़ी रकम खर्च की है उन्‍होंने

गैलेक्टिक 04 मिशन के तहत तीन लोगों को सबऑर्बिटल स्‍पेस में ले जाया और वापस लाया जाएगा।

Photo Credit: @namirasalim

‘कंगाल' होने की दहलीज पर खड़ा पाकिस्‍तान दुनिया से कर्ज लेकर दिन काट रहा है। लेकिन देश की एक अंतरिक्ष यात्री लगभग 2 लाख डॉलर का टिकट लेकर अंतरिक्ष की उड़ान भरने जा रही हैं। नामिरा सलीम पहली पाकिस्‍तानी नागरिक बनने जा रही हैं, जो अगले महीने अंतरिक्ष में उड़ान भरने का रिकॉर्ड बनाएंगी। नामिरा की यह उड़ान वर्जिन गेलैक्टिक (Virgin Galactic) के अगले मिशन का भाग है, जिसे गैलेक्टिक 04 (Galactic 04) कहा जाता है। 5 अक्‍टूबर को न्यू मैक्सिको के स्पेसपोर्ट से यह उड़ान रवाना होगी। 

अंतरिक्ष उड़ान की जानकारी नामिरा सलीम ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर शेयर की है। एक पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, #सितारों के पास ले जाने को लेकर रोमांचित हूं। एक्‍स पर अपने बायो में वह खुद को फर्स्‍ट पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री बताती हैं। वह वर्जिन गैलेक्टिक का फाउंडर एस्‍ट्रोनॉट होने का भी दावा करती हैं। वह स्‍पेस ट्रस्‍ट की फाउंडर हैं और दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्‍ट से स्‍काईडाइव करने वालीं पहली एशियाई हैं। सबसे खास कि नामिरा सलीम एक सिंगर भी हैं। 
 

गैलेक्टिक 04 मिशन के तहत तीन लोगों को सबऑर्बिटल स्‍पेस में ले जाया और वापस लाया जाएगा। नामिरा के अलावा ब्रिटिश एडवरटाइजिंग एग्‍जीक्‍यूटिव ट्रेवर बीट्टी और अमेरिकी एस्‍ट्रोनॉमी एजुकेटर रॉन रोसानो अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे। 
Advertisement

स्‍पेस प्‍लेन में तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के अलावा वर्जिन गैलेक्टिक के चीफ एस्‍ट्रोनॉट इंस्‍ट्रक्‍टर बेथ मोसेस भी शामिल होंगे। जिस स्‍पेस प्‍लेन में सभी उड़ान भरेंगे, वह एक अन्‍य प्‍लेन की मदद से हवा में बहुत ऊपर तक जाता है और फ‍िर प्‍लेन से अलग होकर रॉकेट मोटर की मदद से नई ऊंचाई को हासिल करता है। यह कंपनी की चौथी उड़ान है। जून, अगस्‍त और इसी महीने सितंबर में तीन उड़ानें हो चुकी हैं। 
 

नामिरा ने खर्च की है बड़ी रकम 

वर्जिन गैलेक्टिक के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरने जा रहीं नाम‍िरा सलीम ने इसके लिए बड़ी रकम खर्च की है। गौरतलब है कि कंपनी बीते कई वर्षों से स्‍पेस फ्लाइट के लिए टिकट बेच रही है। नामिरा ने साल 2006 में ही बुकिंग करा ली थी। तब टिकट की कीमत 2 लाख डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) थी। स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, नामिरा उन 100 लोगों में थीं, जिन्‍होंने सबसे पहले वर्जिन गैलेक्टिक की उड़ान के लिए टिकट खरीदे थे।   
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.