What is Blue Moon 2023 : रक्षाबंधन पर आज दिखेगा ‘नीला चांद’! क्‍या होता है ब्‍लू मून? जानें

What is Blue Moon : आज यानी 30 अगस्‍त 2023 के बाद अगला ब्‍लू मून मई 2026 में और उसके बाद दिसंबर 2028 में दिखाई देगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 13:05 IST
ख़ास बातें
  • आज द‍िखेगी दुर्लभ खगोलीय घटना
  • चांद पृथ्‍वी के बेहद करीब नजर आएगा
  • इसे ब्‍लू मून कहा जाता है

आज रात 9.30 बजे ब्‍लू मून की चमक अपने पीक पर होगी।

What is Blue Moon : रक्षाबंधन के मौके पर आज 30 अगस्‍त को एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। आज रात आसमान में सुपर ब्‍लू मून (Super Blue Moon) दिखाई देगा। बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि क्‍या आज रात वाकई चांद नीला हो जाएगा? यह हम आपको आगे बताएंगे। दिलचस्‍प बात यह है कि अगर आज रात आप ब्‍लू मून को नहीं देख पाते हैं, तो अगला मौका साल 2026 में मई महीने में आएगा। क्‍या होता है ब्‍लू मून? क्‍या आज चांद नीला दिखाई देगा? आइए जानते हैं। 
 

क्या होता है Blue Moon

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, Blue Moon की जो सबसे आम परिभाषा है, वो यह कि जब एक महीने में दो पूर्ण चांद यानी पूर्णिमा पड़ती हैं, तो दूसरी पूर्णिमा के चांद को Blue Moon कहा जाता है। हालांकि, एक अन्य परिभाषा कहती है कि जब एक सीजन में चार फुल मून होते हैं, तो तीसरे चांद को ब्लू मून कहा जाता है।
 

कब नजर आता है ब्‍लू मून

NASA ने बताया है कि Blue Moon हर ढाई साल में दिखाई देता है। आज यानी 30 अगस्‍त 2023 के बाद अगला ब्‍लू मून मई 2026 में और उसके बाद दिसंबर 2028 में दिखाई देगा। 
 

सुपर ब्लू मून दिखने का वक्‍त 

टीओआई के अनुसार, आज रात 9.30 बजे ब्‍लू मून की चमक अपने पीक पर होगी। यह शाम को 6:35 बजे से ही दिखना शुरू हो जाएगा। जो लोग इस नजारे को देखना चाहते हैं, वो बिना किसी दूरबीन के नग्‍न आंखों से सुपर ब्‍लू मून का नजारा देख सकते हैं। 
 

आज धरती के सबसे करीब होगा चांद! 

रिपोर्ट के अनुसार आज दिखाई देने वाला चांद इस साल पृथ्‍वी का सबसे नजदीकी चांद होगा। आज रात पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच दूरी 3 लाख 57 हजार 344 किलोमीटर रह जाएगी, जो 1 अगस्‍त की पूर्णिमा से 160 किलोमीटर कम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  5. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  6. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  8. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  3. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
  4. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
  5. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  6. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  7. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  8. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  10. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.