सावधान! आज पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, स्पीड होगी 36 हजार किलोमीटर प्रति घंटा

NASA के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के Asteroid Watch प्रोग्राम के अनुसार, मंगलवार, 27 दिसंबर, यानी आज पृथ्वी (Earth) के पास से तीन विशाल एस्टेरॉयड गुजरेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 14:16 IST
ख़ास बातें
  • आज पृथ्वी (Earth) के पास से तीन विशाल एस्टेरॉयड गुजरेंगे
  • इनके नाम (2022 YR4), (2010 XC15) और (2022 YY3) हैं
  • इनका साइज 20 फीट से लेकर 570 फीट के बीच है

एस्टेरॉयड (2010 XC15), जिसका साइज 570 फीट, यानी एक बिल्डिंग के बराबर है

Photo Credit: Representative Image

पृथ्वी के पास से लगभग हर दिन छोटे या बड़े एस्टेरॉयड (Asteroids) गुजरते हैं। जहां एक ओर कुछ एस्टेरॉयड की पृथ्वी से दूरी बहुत ज्यादा होती है, तो कुछ बेहद करीब से गुजरते हैं। यही कारण है कि दुनियाभर की स्पेस एजेंसी इन क्षुद्रग्रहों पर बारीकी से नजर रखती हैं, जिससे पता लगाया जा सके कि कहीं ये आने वाले समय में हमारे नीले ग्रह के लिए खतरा न बन जाएं। आज, 27 दिसंबर को भी पृथ्वी के करीब से तीन एस्टेरॉयड गुजरने वाले हैं, जो साइज में 20 फीट से लेकर 560 फीट तक हैं।

NASA के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के Asteroid Watch प्रोग्राम के अनुसार, मंगलवार, 27 दिसंबर, यानी आज पृथ्वी (Earth) के पास से तीन विशाल एस्टेरॉयड गुजरेंगे। इनके नाम (2022 YR4), (2010 XC15) और (2022 YY3) हैं, जो क्रमश: 20 फीट, 570 फीट और 30 फीट बड़े हैं।

नासा जेपीएल के अनुसार (2022 YR4) एस्टेरॉयड के साइज की तुलना एक बस से की जा सकती है। गुजरने के समय इसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी करीब 3 लाख किलोमीटर होगी, जो पढ़ने में भले ही बहुत ज्यादा लगे, लेकिन अंतरिक्ष में इस दूरी को बहुत कम माना जाता है। सबसे नजदीकी बिंदू पर इसकी स्पीड 7.67 किमी प्रति सेकंड (करीब 27,612 किमी प्रति घंटा) होगी।

इसके अलावा, (2010 XC15), जिसका साइज 570 फीट, यानी एक बिल्डिंग के बराबर है, पृथ्वी से 7.72 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरते समय इसकी स्पीड 10.10 किलोमीटर प्रति सेकंड (36,360 किलोमीटर प्रति घंटा) होगी।

आखिर में, (2022 YY3) नाम का एक और एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेगा। इसका साइज 30 फीट होगा और यह 10 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर रहा है। सबसे नजदीकी बिंदू पर इसकी स्पीड 7.67 किमी प्रति सेकंड (करीब 27,612 किमी प्रति घंटा) होगी। पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरते समय इसकी स्पीड 8.52 किमी प्रति सेकंड (30,672 किमी प्रति घंटा) होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास
  2. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बच्चों की चैट अब पैरेंट्स की नजर में, ऐसे एक्टिवेट करें नया कंट्रोल फीचर
  2. U&i ने Rs 1,099 में लॉन्च की Entry Star 100 स्मार्टवॉच, इसमें हैं कर्व्ड डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. WhatsApp, Facebook पर स्कैम से होगा बचाव, Meta ने नए स्कैम डिटेक्शन टूल किए लॉन्च
  4. यूजर्स का पर्सनल डेटा खतरे में, करोड़ों डिवाइस हैक होने डर! तुरंत करें ये काम
  5. LPG सिलेंडर के लिए न दें फालतू पैसा, ऑनलाइन खरीदें ये 5 इंडक्शन, नहीं रहेगा गैस खत्म होने का डर
  6. मार्क जुकरबर्ग ने खरीदा Moltbook, ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जहां AI बॉट्स करते हैं बात, इंसान नहीं कर सकते पोस्ट
  7. कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास
  8. 31 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा
  9. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  10. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.