सांप का जहर दोगुनी तेजी से भरेगा घाव! IIT जोधपुर ने खोजा जहर से अनोखा इलाज

इसमें एक मेम्ब्रेन बनाने वाली क्षमता पाई जाती है जिसके कारण बैक्टिरिया इसके खिलाफ रसिस्टेंस पैदा नहीं कर पाएगा। दू

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 सितंबर 2023 19:00 IST
ख़ास बातें
  • सांप का जहर घावों के इलाज में होगा कारगर
  • आईआईटी जोधपुर में शोधकर्ताओं ने तैयार किया केमिकल कम्पाउंड
  • बैक्टीरियल रसिस्टेंस से भी लड़ सकता है यह केमिकल कम्पाउंड

सांप के जहर में मौजूद रोगाणुरोधी पेप्टाइड से होगा घावों का इलाज

Photo Credit: istock

सांप का ज़हर जख्मों के लिए बनेगा संजीवनी! जी हां, आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur) में सांप के जहर से एक ऐसा केमिकल कम्पाउंड तैयार किया गया है जो घावों को बहुत जल्दी ठीक कर देगी। इसके बारे में कहा गया है यह सर्जरी के बाद रह जाने वाले घावों को भी कहीं ज्यादा तेजी से ठीक कर देगा। मेडिकल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह रोगाणुरोधी पेप्टाइड है जो घावों को जल्दी से भरने में मदद करेगा। 

IIT Jodhpur में डिपार्टमेंट ऑफ बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग एंड डिपार्टमेंट ऑफ स्मार्टहेल्थकेयर में प्रोफेसर सुरजीत घोष ने कहा कि सांप के जहर में जो नुकसानदेही तत्व होता है, उसे हटाकर सिर्फ इसके रोगाणुरोधी गुणों को इस्तेमाल किया गया है। NDTV के अनुसार, वैज्ञानिकों ने एक छोटा हेलिकल पेप्टाइड इसके एन-टर्मिनस पर जोड़ा है ताकि यह कम्पाउंड आसानी से रोगाणु की कोशिश में प्रवेश कर जाए और उसे खत्म कर दे। गौरतलब है कि बढ़ते एंटी बायोटिक इस्तेमाल से अब बैक्टीरिया और अन्य रोगाणुओं में दवाइयों के प्रति रसिस्टेंस का खतरा पैदा हो गया है। मेडिकल क्षेत्र के वैज्ञानिक इसे लेकर चिंता में हैं, क्योंकि इससे दवाइयों का असर होना बंद हो जाएगा, और रोगों का इलाज करने में कठिनाई होने लगेगी। 

सांप के जहर में जो रोगाणुरोधी पेप्टाइड मौजूद है इसमें भिन्न हाइड्रोफोबिसिटी और चार्ज स्ट्रक्चर होता है जिसके कारण यह बैक्टीरिया को खत्म करने वाला एक शक्तिशाली हथियार बन जाता है। इनकी क्षमता बहुत अधिक बताई गई है लेकिन मनुष्यों के लिए इसका इस्तेमाल एक सीमा तक ही किया जा सकता है। इस शोध से अब दो चीजों का समाधान बहुत आसानी से हो सकेगा। पहला ये कि इसमें एक मेम्ब्रेन बनाने वाली क्षमता पाई जाती है जिसके कारण बैक्टिरिया इसके खिलाफ रसिस्टेंस पैदा नहीं कर पाएगा। दूसरा, इसे इंफेक्शन को हटाने वाले पदार्थ की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह खुद भी कारगर होगा, साथ ही इसे दूसरी दवाइयों के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

शोध डॉक्टर सुरजीत घोष व उनके सहयोगियों, प्रोफेसर डॉ साम्या सेन, रामकमल समत, डॉ मौमिता जश, सत्यजीत घोष, राजशेखर रॉय, नबनिता मुखर्जी, सुरोजीत घोष और डॉ जयिता सरकार द्वारा किया गया है। इसे Journal of Medicinal Chemistry में प्रकाशित किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.