7 ‘आवारा’ ग्रह मिले वैज्ञानिकों को, यहां दिन-साल नहीं होते! जानें वजह

Rogue Planets : जिस तरह हमारी पृथ्‍वी सूर्य का चक्‍कर लगाती है, सातों ‘आवारा’ ग्रह अपने हिसाब से मूव करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 मई 2024 13:49 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने 7 'आवारा' ग्रहों का पता लगाया है
  • ये किसी तारे की परिक्रमा नहीं करते हैं
  • इन ग्रहों पर भी है जीवन होने की संभावना

यूक्लिड टेलिस्‍कोप ने पहले खोजे जा चुके दर्जनों अन्य ग्रहों के होने की भी पुष्टि की है, जो किसी तारे की परिक्रमा नहीं करते।

वैज्ञानिकों ने 7 ‘आवारा' ग्रहों का पता लगाया है। यूक्लिड स्‍पेस टेलिस्‍कोप (Euclid space telescope) की मदद से खोजे गए इन ग्रहों की खूबी है कि ये किसी तारे की परिक्रमा नहीं करते। जिस तरह हमारी पृथ्‍वी सूर्य का चक्‍कर लगाती है, सातों ‘आवारा' ग्रह अपने हिसाब से मूव करते हैं। यहां कोई दिन या साल नहीं होता और सिर्फ रात रहती है। इसके बावजूद वैज्ञानिकों का मानना है कि इन ग्रहों पर जीवन होने की संभावना है और हमारी आकाशगंगा (Milky way) में ऐसे खरबों ग्रह हो सकते हैं।  

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने यूक्लिड टेलीस्कोप के पहले साइंटिफ‍िक रिजल्‍ट रिलीज किए। इस टेल‍िस्‍कोप को पिछले साल जुलाई में लॉन्‍च किया गया था। जिन सात ‘आवारा' ग्रहों का पता लगा है, वो गैस के विशाल ग्रह हैं जैसे हमारा-बृहस्‍पति। हालांकि उनका द्रव्‍यमान बृहस्‍पति से कम से कम चार गुना है। इन ग्रहों को पृथ्‍वी के सबसे करीबी तारा-निर्माण क्षेत्र (star-forming region) ओरियन नेबुला (Orion Nebula) में देखा गया। यह जगह पृथ्‍वी से 1500 प्रकाश वर्ष दूर है। 
Advertisement

यूक्लिड टेलिस्‍कोप ने पहले खोजे जा चुके दर्जनों अन्य ग्रहों के होने की भी पुष्टि की है, जो किसी तारे की परिक्रमा नहीं करते। arXiv.org पर यह प्री-प्रिंट स्‍टडी पब्लिश हुई है। इसे लिखने वाले स्पेनिश खगोलशास्त्री एडुआर्डो 
मार्टिन का कहना है कि यह संभवत: किसी आईसबर्ग का सिरा जैसा है। 
Advertisement

एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में मार्टिन ने कहा कि ऐसे ग्रह किसी तारे की रोशनी को रिफ्लेक्‍ट नहीं करते, जिस वजह से उन्‍हें खोजना मुश्किल हो जाता है। यह ‘भूसे के ढेर में सुई खोजने' जैसा है। कुछ रिसर्च में यह पता चला है कि हरेक तारे के कम से कम 20 ग्रह हैं, जो उसका चक्‍कर नहीं लगाते। इस हिसाब से हमारी आकाशगंगा में ही ‘आवारा' ग्रहों की संख्‍या खरबों में हो सकती है।   

इस बारे में विस्‍तृत डिटेल साल 2027 के बाद मिल सकती है, जब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी रोमन स्‍पेस टेलिस्‍कोप (Roman space telescope) को लॉन्‍च करेगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  2. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  3. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  4. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  5. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  7. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  8. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  9. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  10. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.