चीन में ‘गलती’ से लॉन्‍च हो गया रॉकेट, जाकर गिरा पहाड़ी इलाके में, देखें Video

China accidental rocket launch : कुछ दिन पहले भी एक चीनी रॉकेट का बूस्‍टर आबादी वाले एरिया में गिर गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 15:17 IST
ख़ास बातें
  • तियानलोंग-3 रॉकेट चीन में हुआ क्रैश
  • स्‍ट्रक्‍चरल फेलियर की वजह से गिरा पहाड़ी पर
  • किसी के हताहत होने की खबर नहीं

दो स्‍टेज वाला तियानलोंग-3 (‘स्काई ड्रैगन 3’) रॉकेट आंशिक रूप से रीयूजेबल रॉकेट है।

Photo Credit: @globaltimesnews

China accidental rocket launch : अंतरिक्ष मिशनों को लेकर आमतौर पर काफी सतर्कता बरती जाती है, लेकिन चीन से सामने आए एक वाकए ने चिंता बढ़ाई है। चीन में एक रॉकेट उस दौरान ‘गलती' से लॉन्‍च हो गया जब रॉकेट को टेस्‍ट किया जा रहा था। वह लॉन्‍च पैड से अलग होकर आसमान में उड़ गया और कुछ देर बाद पास के ही पहाड़ी शहर में क्रैश हो गया। शुरुआती जांच में किसी के इस मामले में हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक चीनी रॉकेट का बूस्‍टर आबादी वाले एरिया में गिर गया था। 

रिपोर्टों के अनुसार,  बीजिंग तियानबिंग टेक्‍नॉलजी कंपनी ने रविवार को बताया कि वह तियानलोंग-3 रॉकेट का डेवलपमेंट कर रही है। उसका फर्स्‍ट स्‍टेज, स्‍ट्रक्‍चरल फेलियर की वजह से टेस्टिंग के दौरान अपने लॉन्‍च पैड से अलग हो गया और मध्य चीन के गोंगयी शहर के एक पहाड़ी क्षेत्र में जा गिरा। कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर कहा कि शुरुआती जांच के बाद किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं आई है। 
Advertisement
 

गोंगयी के इमरजेंसी मैनेजमेंट ब्‍यूरो ने एक बयान में बताया है कि रॉकेट स्टेज के कुछ हिस्से ‘सुरक्षित क्षेत्र' में बिखर गए, लेकिन इसकी वजह से क्रैश एरिया में आग लग गई। ब्‍यूरो का कहना है कि आग को बुझा दिया गया है और किसी को भी इसमें नुकसान नहीं हुआ है।  
Advertisement

दो स्‍टेज वाला तियानलोंग-3 (‘स्काई ड्रैगन 3') रॉकेट आंशिक रूप से रीयूजेबल रॉकेट है। इसे प्राइवेट कंपनी डेवलप कर रही है। एनडीटीवी के अनुसार, लॉन्‍च के बाद रॉकेट का मलबा चीन में गिरना कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह बहुत दुर्लभ है कि किसी ऐसे रॉकेट का हिस्‍सा अपनी लॉन्‍च साइट से उड़ गया जिसका डेवलपमेंट किया जा रहा था। 

कंपनी का कहना है कि तियानलोंग-3 की फर्स्‍ट स्‍टेज अपने हॉट टेस्‍ट के दौरान नॉर्मल था, लेकिन बाद में स्‍ट्रक्‍चरल फेलियर के कारण वह लॉन्‍च पैड से अलग हो गया और वहां से डेढ़ किलोमीटर दूर एक पहाड़ी इलाके में जाकर गिरा। तियानलोंग-3 की तुलना स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन 9 रॉकेट से की जा रही है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , china space mission, science news in hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.