12.9 अरब प्रकाश-वर्ष दूर से इस ब्लैक होल का पृथ्वी पर निशाना!

अभी तक 3000 ब्लेजर्स की खोज की जा चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 13:13 IST
ख़ास बातें
  • सुपरमैसिव ब्लैक होल J0410-0139 की खोज।
  • ब्लैक होल J0410-0139 धरती से 12.9 अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
  • इस ब्लैक होल का द्रव्यमान लगभग 70 करोड़ सूर्यों के बराबर है।

सुपरमैसिव ब्लैक होल J0410-0139 पर वैज्ञानिकों की नजरें गड़ी हैं जो धरती से 12.9 अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

अनंत ब्रह्मांड में अनेकों संरचनाएं ऐसी भी हैं जो रहस्यमयी हैं। इन्हीं में से एक है ब्लैक होल (Black Hole) जिसे सबसे रहस्यमयी खगोलीय वस्तु माना जाता है। ब्लैक होल को वैज्ञानिक लगातार स्टडी कर रहे हैं। इनके बारे में लगातार जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है लेकिन कुछ खास अभी तक हाथ नहीं लगा है। ऐसे ही एक सुपरमैसिव ब्लैक होल पर वैज्ञानिकों की नजरें अब गड़ी हैं जो धरती से 12.9 अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह ब्लैक होल इसलिए वैज्ञानिकों को आकर्षित कर रहा है क्योंकि इसमें से ऊर्जा की एक शक्तिशाली किरण निकल रही है जिसका निशाना पृथ्वी की ओर है।

इस ब्लैक होल से ऊर्जा की यह किरण बिग बैंग (Big Bang) के लगभग 10 करोड़ वर्ष बाद हम तक पहुंची है। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बनाता है जिसमें कि पहली बार हम किसी प्रक्रिया को इतनी दूरी से ऑब्जर्व कर पा रहे हैं। इस खोज से यह सवाल भी उठता है कि ब्रह्मांड के प्रारंभिक चरण में विशालकाय ब्लैक होल इतनी तेजी से कैसे बढ़ते हैं।

ब्लैक होल का नाम J0410-0139 है। इस ब्लैक होल का द्रव्यमान लगभग 70 करोड़ सूर्यों के बराबर है। यह अपनी तरह का सबसे पुराना ब्लैक होल है जिसे वैज्ञानिकों ने कभी देखा है। नासा की चंद्रा ऑब्जर्वेटरी और चिली के वेरी लार्ज टेलीस्कोप (Very Large Telescope) सहित कई दूरबीनों से प्राप्त डेटा का इस्तेमाल करके इसे खोजा गया है। खोजे गए इस ब्लैक होल ने प्रारंभिक ब्रह्मांड की एक नई झलक उपलब्ध करवाई है।

ब्लैक होल की खोज से जुड़ी इस स्टडी को The Astrophysical Journal Letters में प्रकाशित किया गया है। J0410-0139 से निकल रहे जेट की हमारी दृष्टि के साथ होने वाली अलाइनमेंट खगोलविदों को इस ब्रह्मांडीय महाशक्ति के हृदय में सीधे झांकने की सुविधा देती है।

Blazar क्या होते हैं?
नासा के अनुसार, ब्रह्मांड अनगिनत सुपरमैसिव ब्लैक होल से भरा पड़ा है। ये पावरफुल जेट पैदा करते हैं जिनमें अत्यधिक ऊर्जा वाले पार्टिकल होते हैं। इनसे ब्रह्मांड में तेज चमक बिखरती है। इन्हीं में से जब कोई जेट सीधा पृथ्वी की ओर निशाना साधता है तो उसे ब्लेजर (Blazar) कहा जाता है। ये करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर तक फैल सकते हैं। ये ऊर्जा के बहुत बड़े स्रोत होते हैं। इनमें अपार ऊर्जा भरी होती है और कई बार ये अटपटे अंदाज में बर्ताव करते हैं। अभी तक 3000 ब्लेजर्स की खोज की जा चुकी है। J0410-0139 इनमें धरती के सबसे करीब है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Black Hole, black hole facing earth

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  6. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  7. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  8. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  10. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.