Planetary Parade 2025: 28 फरवरी को 7 ग्रह करेंगे आसमान में परेड! भारत में कब, और कैसे देखें, जानें यहां

ग्रहों की इस परेड में सात ग्रह एकसाथ नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 फरवरी 2025 12:36 IST
ख़ास बातें
  • 28 फरवरी को हमारे सौरमंडल के कई ग्रह एक लाइन में नजर आने वाले हैं।
  • ऐसा नजारा फिर 2040 से पहले नहीं दिखाई देगा।
  • परेड को देखने के लिए सबसे उत्तम समय सूर्यास्त के 45 मिनट बाद बताया गया है

अंतरिक्ष में 28 फरवरी को ग्रहों की परेड दिखाई देने वाली है।

अंतरिक्ष की घटनाओं में उत्साह रखने वालों के लिए 28 फरवरी को एक अद्भभुत खगोलीय घटना होने जा रही है। 28 फरवरी को हमारे सौरमंडल के कई ग्रह एक लाइन में नजर आने वाले हैं। सबसे रोचक बात यह है कि इन्हें नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा। अंतरिक्ष में होने वाली इस घटना को प्लेनेट परेड के नाम से जाना जाता है जिसमें सभी ग्रह जैसे परेड करते नजर आते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा नजारा फिर 2040 से पहले नहीं दिखाई देगा। आइए आपको बताते हैं इस अद्भुत घटना को आप भारत में कैसे और कितने बजे देख पाएंगे। 

अंतरिक्ष में 28 फरवरी को प्लेनेट्री परेड (Planetary Parade) दिखाई देने वाली है। ग्रहों की इस परेड में सात ग्रह एकसाथ नजर आने वाले हैं। इन 7 ग्रहों में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून शामिल होंगे। नासा के अनुसार यह घटना बेहद खास है क्योंकि आमतौर पर इस तरह की परेड में 4 से ज्यादा ग्रह एकसाथ नहीं आते हैं। लेकिन इस बार यहां 7 ग्रह एकसाथ नजर आने वाले हैं। इसी के साथ यह घटना और भी असाधारण इस बात से हो जाती है कि कई ग्रहों को नंगी आंखों से देखा जा सकेगा जो कि आसमान में अलग से चमकते दिखाई देंगे। 

प्लेनेट्री परेड क्या होती है? 
Space.com के अनुसार, हमारे सौरमंडल के ग्रह सूर्य की परिक्रमा मूलतः आकाश में एक रेखा में करते हैं जिसे क्रांतिवृत्त (ecliptic) कहते हैं। इसी कारण पृथ्वी के आकाश में ग्रह हमेशा जैसे एक रेखा में दिखाई देते हैं। इसी को प्लेनेट्री परेड कह देते हैं। लेकिन इस घटना को यह सिर्फ एक नाम दिया गया है, नासा इसे तकनीकी खगोलीय शब्द नहीं बताती है। 
Advertisement

कितने बजे देखें प्लेनेट्री परेड?
प्लेनट्स की इस परेड को देखने के लिए सबसे उत्तम समय सूर्यास्त के 45 मिनट बाद बताया गया है। जैसे ही सूर्य क्षितिज से नीचे जाएगा और अंधेरा होने लगेगा, आसमान में चार ग्रह- शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस दिखाई देने लगेंगे। इन्हें नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। लेकिन शनि, बुध और नेप्च्यून को देखने के लिए आपको दूरबीन या फिर टेलीस्कोप की जरूरत होगी। ये ग्रह नंगी आंखों से नजर नहीं आएंगे। 
Advertisement

BBC के अनुसार, शुक्र ग्रह को आप सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में देखें। वहीं, मंगल ग्रह दक्षिण में नजर आएगा। मंगल के लिए कहा गया है कि यह लाल ग्रह मार्च 2025 की शुरुआत तक आसमान में दिखता रहेगा। बृहस्पति को सूर्यास्त के उपरांत दक्षिण पश्चिम में देखा जा सकेगा। वहीं यूरेनस को पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में देखा जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.