Planetary Parade 2025 : आज आसमान में एकसाथ दिखेंगे 6 ग्रह, 4 बिना टेलीस्‍कोप आएंगे नजर

प्लैनेटरी परेड यानी ग्रहों की परेड आज 21 जनवरी से शुरू हो रही है। यह नजारा भारत समेत पूरी दुनिया में दिखाई देगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जनवरी 2025 12:50 IST
ख़ास बातें
  • आसमान में आज एकसाथ दिखेंगे 6 ग्रह
  • प्‍लेनेटरी परेड देखने के लिए जाना होगा घने अंधेरे वाले एरिया में
  • इसके बाद मार्च में भी मिलेगा मौका

भारत में आज रात लगभग 8:30 बजे से यह परेड देखी जा सकेगी।

अगर आप अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं, तो आज मंगलवार को एक अहम खगोलीय नजारे का गवाह बनने का मौका मिलेगा। इसे ‘प्‍लैनेटरी परेड 2025' कहा जा रहा है, जिसमें एकसाथ 6 ग्रहों को सीधी लाइन में देखा जा सकेगा। 4 ग्रह तो बिना टेलीस्‍कोप यानी नग्‍न आंखों से नजर आएंगे। क्‍या होती है प्‍लैनेटरी परेड। कौन-कौन से ग्रह आसमान में दिखाई देंगे। इसकी पूरी डिटेल हम आपको देने जा रहे हैं। आप घर बैठे अंतरिक्ष में तमाम ग्रहों को निहार पाएंगे।  

रिपोर्टों के अनुसार, प्लैनेटरी परेड यानी ग्रहों की परेड आज 21 जनवरी से शुरू हो रही है। यह नजारा भारत समेत पूरी दुनिया में दिखाई देगा। यह परेड ग्रहों की एक खास स्थिति के दौरान बनती है। जब पृथ्वी समेत कई ग्रह सूर्य के एक तरफ आ जाते हैं तो आसमान में इनकी लाइन सी दिखाई देती है, जिसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। इसे ही प्लेनेटरी परेड कहा जाता है। इस साल यह घटना दो बार होने वाली है। 

21 जनवरी 2025 यानी आज मंगलवार को इस साल की पहली प्लैनेट परेड होगी। इसमें शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, वरुण (नेप्च्यून), और अरुण (यूरेनस) एकसाथ एक सीधी लाइन में आकर दिखने लगेंगे। NASA के अनुसार, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बिना किसी उपकरण के देखा जा सकता है। लेकिन नेप्च्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत होती है। 

भारत में आज रात लगभग 8:30 बजे से यह परेड देखी जा सकेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह परेड देखने का सबसे बेस्‍ट टाइम रात 8 बजे से रात 11 बजे के बीच रहेगा। 21 जनवरी बाद 8 मार्च को यह परेड एक बार फिर देखने को मिलेगी। 
Advertisement

मार्च में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, नेप्च्यून, यूरेनस, और शनि इस परेड में शामिल होंगे। अंतरिक्ष में होने वाली ग्रहों की इस परेड का बेहतर नजारा पाने के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी होगा। साथ ही यह नजारा देखने को लिए किसी ऐसी जगह का चुनाव करें जहां घना अंधेरा हो यानी लाइटों की रोशनी ज्‍यादा ना हो। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.