सूर्यग्रहण 2025: इस दिन लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कहां दिखेगा, भारत में नजर आएगा या नहीं? जानें सबकुछ

यूरोप के अधिकतर हिस्सों में यह ग्रहण प्रभावी रूप से दिखेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2025 20:35 IST
ख़ास बातें
  • यूरोप के अधिकतर हिस्सों में यह प्रभावी रूप से दिखेगा।
  • नॉर्थ अमेरिका में भी यह काफी अच्छी तरह से दिखाई देगा।
  • यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।

सूर्यग्रहण 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो कि पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में देखा जाएगा। आंशिक होने के बावजूद भी यह ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। ग्रहण के दौरान चांद की केंद्र छाया पृथ्वी के दक्षिण से होकर गुजरेगी। NASA के अनुसार, इस साल दो सूर्यग्रहण दिखाई देंगे। जिनमें से पहला 29 मार्च 2025 को होने जा रहा है, जबकि दूसरा 21 सितंबर 2025 को होगा। 29 मार्च का सूर्य ग्रहण किन देशों में देखा जा सकेगा, यह कितने बजे शुरू होगा और इसका असर दुनिया के किन हिस्सों पर पड़ेगा, आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। 

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो कि यूरोप, एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, और साउथ अमेरिका में दिखाई देगा। यह अटलांटिक महासागर से भी देखा जा सकेगा। यूरोप के अधिकतर हिस्सों में यह प्रभावी रूप से दिखेगा। वहीं, नॉर्थ अमेरिका में भी यह काफी अच्छी तरह से दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 2:20 बजे शुरू होगा और 6:16 बजे पर समाप्त होगा। 

NASA के अनुसार, इस साल दो सूर्यग्रहण दिखाई देंगे। जिनमें से पहला 29 मार्च 2025 को होने जा रहा है, जबकि दूसरा 21 सितंबर 2025 को होगा। सितंबर का सूर्य ग्रहण दक्षिणी गोलार्ध में दिखाई देगा। यह ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, पेसिफिक और अटलांटिक महासागर से देखा जा सकेगा।  

नासा के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी पूरी तरह या आंशिक रूप से एक सीध में आ जाते हैं। ग्रहण कितना रोमांचक होगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी किस तरह से एक सीध में आते हैं। इनकी स्थिति पर ही निर्भर करता है कि ग्रहण कितना प्रभावी होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.