Jupiter के मैप को लोगों ने बताया साउथ इंडियन डिश, आप भी देखें ट्विटर यूजर्स के ये मजेदार रिएक्शन

Latest in Space (@latestinspace) ट्विटर हैंडल ने NASA की एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है, जो बृहस्पति ग्रह का एक मैप है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2022 14:38 IST
ख़ास बातें
  • इस तस्वीर को NASA के Cassini यान के नैरो-एंगल कैमरा ने कैप्चर किया था
  • 20 मई को पोस्ट होने के बाद से 1,96,000 लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है
  • एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को डिजाइनर डोसा बताया

इस तस्वीर को NASA के Cassini स्पेसक्राफ्ट के नैरो-एंगल कैमरा द्वारा कैप्चर किया था

बृहस्पति ग्रह (Jupiter) के एक मैप की पुरनी तस्वीर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है। एक ट्विटर हैंडल ने जुपिटर के मैप की तस्वीर शेयर की है, जो दिखने में एक पॉपुलर साउथ इंडियन डिश - डोसा (Dosa) की तरह है। इस ट्वीट पर कई ट्विटर यूजर्स ने मजाकिया रिप्लाई भी किए। जुपिटर के इस मैप को कुछ साल पहले नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने बनाया था और फिर ऑनलाइन पोस्ट किया था। हालांकि, इस बार इस तस्वीर ने भारतीयों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Latest in Space (@latestinspace) ट्विटर हैंडल ने NASA की एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है, जो बृहस्पति ग्रह का एक मैप है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है (अनुवादित) "बृहस्पति के बहुत नीचे से देख रहे हैं। नासा कैसिन द्वारा देखा गया।" इस तस्वीर को NASA के Cassini स्पेसक्राफ्ट के नैरो-एंगल कैमरा द्वारा कैप्चर किया गया था।
 

पोस्ट को 20 मई को पोस्ट किया गया था और इसे खबर लिखते समय तक, 2,120 बार री-ट्वीट किया जा चुका था और इसे 1,96,000 लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका था। ट्वीट पर कई भारतीयों का मजाकिया रिप्लाई भी आया। ज्यादातर यूजर्स ने इसे पॉपुलर साउथ इंडियन डिश डोसा से जोड़ा।
 

एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को डिजाइनर डोसा बताया और रिप्लाई में लिखा, (अनुवादित) "एक डिजाइनर डोसा की तरह दिखता है।" 
 

एक अन्य ट्विटर यूजर Kalai Selvam (@kalaise24) ने लिखा, (अनुवादित) "मेरी मां इसी तरह डोसा बनाती है।"
Advertisement
 

Manjuprasad (@ManjuprasadST) डोसा बनाते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखते हैं, (अनुवादित) "जुपिटर बन रहा है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JUPITER, Jupiter Planet, NASA
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.