78 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 2 दिन बाद धरती की ओर आ रहा ये बड़ा खतरा!

2 दिन बाद 2 बड़े एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं। इनमें से एक है एस्टरॉयड 2023 LN1 नामक चट्टान।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2023 10:09 IST
ख़ास बातें
  • 48 घंटों में धरती के करीब पहुंच रहे हैं 2 एस्टरॉयड।
  • इनका साइज 190 फीट यानि कि लगभग 200 फीट तक है।
  • दोनों ही एस्टरॉयड 10 जुलाई को धरती के करीब से होकर गुजरने वाले हैं।

2 दिन बाद 2 बड़े एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं।

अंतरिक्ष में ग्रहों के चारों तरफ उनके सैटेलाइट्स यानि कि चंद्रमा के अलावा एस्टरॉयड भी घूमते रहते हैं। ये उपग्रह नहीं होते हैं, बल्कि इनको लघु ग्रह या क्षुद्र ग्रह कहा गया है, क्योंकि बनावट में ये ग्रहों से ही मिलते-जुलते हैं। इनको ग्रह कहने का दूसरा कारण ये है कि ये सूरज के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। जबकि उपग्रह एक ग्रह के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। चूंकि एस्टरॉयड की कक्षा ग्रहों की कक्षा से अलग होती है, इसलिए ये ग्रहों के रास्ते में भी आ सकते हैं। ऐसे ही पिछले कई महीनों से लगातार एस्टरॉयड बड़ी चट्टानों के रूप में पृथ्वी के आसपास से गुजर रहे हैं। ऐसे में इन्हें ट्रैक किया जाता है जो कि नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेट्री करती है। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेट्री (JPL) ने लेटेस्ट एस्टरॉयड अलर्ट जारी किया है जिसमें आने वाले दिनों में 2 एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं। अगले 48 घंटों में ये चट्टानें धरती के बेहद करीब होंगी। इसमें एक का साइज 190 फीट है और दूसरी का साइज 31 फीट है। आईए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

NASA की ओर से एस्टरॉयड ट्रैकिंग करने वाली शाखा JPL ने कहा है कि 2 दिन बाद 2 बड़े एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं। इनमें से एक है एस्टरॉयड 2023 LN1 नामक चट्टान। Asteroid 2023 LN1 इन दोनों में से विशालकाय चट्टान है। इसका साइज 190 फीट यानि कि लगभग 200 फीट है। यह हवाई जहाज के जितना बड़ा है। यह पृथ्वी के करीब 6,860,000 किलोमीटर के दायरे में आने वाला है। यह दूरी बहुत ज्यादा नहीं है, क्योंकि 75 लाख किलोमीटर से ज्यादा नजदीक आने पर एस्टरॉयड धरती के लिए खतरनाक हो सकता है, जैसा कि नासा कहती है। 

दूसरी चट्टान, एस्टरॉयड 2018 NW (Asteroid 2018 NW), भी उसी दिन धरती के करीब पहुंच रही है। यह 31 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। यह 78542 किलोमीटर की स्पीड से धरती की ओर आ रहा है। यह स्पीड बहुत ज्यादा है। नासा ने वेबसाइट पर बताया है कि यह धरती के करीब 6,910,000 किलोमीटर के दायरे में होकर गुजरने वाला है। ये दोनों ही एस्टरॉयड 10 जुलाई को धरती के करीब से होकर गुजरने वाले हैं। ऐसे में देखना होगा कि ये धरती के करीब आने पर सीधे गुजर जाते हैं, या फिर इनकी दिशा में परिवर्तन भी हो सकता है। 
Advertisement

बहरहाल, नासा ने दोनों एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। लेकिन इनके बारे में ऐसी सूचना नहीं दी है, जिसमें कहा गया हो कि ये धरती से टकरा सकते हैं। फिर भी एस्टरॉयड को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। रूस में 2013 में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह उल्का पिंड 59 फीट साइज का था। इसी तरह अगर कोई एस्टरॉयड भी धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह इससे कई गुना भारी तबाही ला सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.