अफ्रीका में मिलीं 200 पैरों वाले कीड़ों की पांच नई प्रजातियां!

नई खोज को European Journal of Taxonomy में प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 21:50 IST
ख़ास बातें
  • ये अनेक पैरों वाले कीड़े, या कनखजूरा (millipedes) की प्रजातियां हैं
  • खोज साउथ ईस्ट अफ्रीका में की गई है
  • इनके 200 के लगभग पैर बताए गए हैं

पृथ्वी पर अभी भी कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जो वैज्ञानिकों की नजरों से छुपी हुई हैं।

Photo Credit: USC

पृथ्वी पर अभी भी कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जो वैज्ञानिकों की नजरों से छुपी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सनशाइन कोस्ट के शोधकर्ताओं को एक नई जाति और पांच तरह की नई प्रजातियां मिली हैं। ये अनेक पैरों वाले कीड़े, या कनखजूरा (millipeds) की प्रजातियां हैं जो तंजानिया के जंगलों में पाई गई हैं। खोज साउथ ईस्ट अफ्रीका में की गई है। दरअसल उडजुंग्वा के पहाड़ों में यहां शोधकर्ता पेड़ों और बेलों के विकास के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। 

New York Post के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ सनशाइन कोस्ट में प्रोफेसर एंडी मार्शेल का कहना है कि मिलीपैड्स के सिर ऐसे लगते हैं जैसे स्टार वार्स सीरीज के किरदार दिखाई देते हैं। इनके 200 के लगभग पैर बताए गए हैं और ये साइज में कई सेंटीमीटर लंबे हैं। अफ्रीका में पाए जाने वाले मिलीपैड्स 35 सेंटीमीटर तक, या 14 इंच तक भी लंबे हो सकते हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि इनकी मदद से जंगलों की रिकवरी में बेल की भूमिका की दो अलग अलग थ्योरी का पता चलता है। या तो बेल जंगल में एक बैंडेज की तरह काम कर रही हैं जो इसमें हुए घाव को बचाती है, या फिर किसी परजीवी की तरह काम करती है जो जंगल का दम घोंट रही है। उन्होंने कहा कि शोध के दौरान उन्होंने सभी साइज के मिलीपैड्स रिकॉर्ड किए क्योंकि वे बताते हैं कि जंगल का स्वास्थ्य कैसा है। उन्होंने आगे कहा कि हम इनकी महत्ता को नहीं जान पाए जब तक कि मिरियापोडोलॉजिस्ट ने हमारे स्पेसिमेन का आकलन नहीं किया। 

प्रोफेसर मार्शेल का कहना है कि यहां ध्यान देने वाली बात है कि जब पहले मिलीपैड्स को इस एरिया से इकट्ठा किया गया था तब ये प्रजातियां नहीं दिखाई दी थीं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अभी भी यहां कुछ नया मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मिलीपैड्स की नई प्रजातियों का मिलना इस बात को दर्शाता है कि उष्णकटिबंधीय जंगलों के बारे में अभी भी बहुत कुछ जानना बाकी है। 

नई खोज को European Journal of Taxonomy में प्रकाशित किया गया है। इन पांच प्रजातियों के नाम- Attemsostreptus leptoptilos, Attemsostreptus julostriatus, Attemsostreptus magombera, Attemsostreptus leptoptilos, और Udzungwastreptus marianae बताए गए हैं। स्पेसिमेन फिलहाल University of Copenhagen में Danish Museum of Natural History में रखे गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.