चंद्र ग्रहण 2023 : क्‍या है पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण? भारत में कितने बजे से कहां-कहां दिखाई देगा? जानें

Lunar Eclipse 2023 : यह पेनुमब्रल (Penumbral) चंद्र ग्रहण है, जो पूर्वी गोलार्ध में दिखाई देगा। इसमें यूरोप, अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और ओशिनिया के इलाके शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 मई 2023 14:17 IST
ख़ास बातें
  • पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण को उपछाया चंद्र ग्रहण भी कहते हैं
  • स्‍काईवॉचर्स आज लगने वाले ग्रहण को देख पाएंगे
  • भारत के तमाम शहरों से इस ग्रहण को देखा जा सकेगा

Lunar Eclipse 2023 : पेनुमब्रल या उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा, पृथ्वी की छाया के पेनम्ब्रा या हल्के हिस्से से होकर गुजरता है।

आज साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) है। इसकी शुरुआत रात 8 बजकर 45 मिनट से होगी। यह पेनुमब्रल (Penumbral) चंद्र ग्रहण है, जो पूर्वी गोलार्ध में दिखाई देगा। इसमें यूरोप, अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और ओशिनिया के इलाके शामिल हैं। पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण को उपछाया चंद्र ग्रहण भी कहते हैं। क्‍या होता है यह और भारत के किन शहरों में दिखाई देगा, आइए जानते हैं। 
 

क्‍या है उपछाया चंद्र ग्रहण

पेनुमब्रल या उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा, पृथ्वी की छाया के पेनम्ब्रा या हल्के हिस्से से होकर गुजरता है। इस दौरान चंद्रमा पर पड़ने वाली धूप आंशिक रूप से कटी हुई दिखाई देती है। उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा दिखाई देता है, लेकिन उसकी चमक कम हो जाती है। इसका मतलब है कि स्‍काईवॉचर्स आज लगने वाले ग्रहण को देख पाएंगे, अगर उनके इलाके में मौसम साफ हो। 
Advertisement
 

कब होगी शुरुआत? 

एनडीटीवी के अनुसार, उपछाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 8 बजकर 45 मिनट से होगी। रात 10:54 बजे यह अपने पीक पर होगा। रात करीब 1:02 बजे चंद्र ग्रहण खत्‍म हो जाएगा।  
 

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? 

आज लग रहे चंद्र ग्रहण को तमाम भारतीय शहरों से देखा जा सकेगा, बशर्ते कि उन इलाकों में मौसम साफ हो। यह चंद्र ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, बंगलूरु, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, वाराणसी, मथुरा, पुणे, सूरत, कानपुर, विशाखापत्तनम, पटना, ऊटी, चंडीगढ़, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा समेत सभी भारतीय शहरों से दिखाई देगा। 
 

तीन तरह के होते हैं चंद्र ग्रहण? 

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, चंद्र ग्रहण 3 तरह के होते हैं। ये हैं- पूर्ण चंद्र ग्रहण, आशिंक चंद्र ग्रहण और पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा, पृथ्‍वी की छाया के भीतरी हिस्‍से में चला जाता है। इस दौरान पृथ्‍वी के वायुमंडल से गुजरने वाली बहुत कम सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक पहुंच पाती है। आशिंक चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पर पृथ्‍वी की पूरी छाया नहीं पड़ती। वहीं, पेनुमब्रल ग्रहण में चांद, पृथ्‍वी के बाहरी हिस्‍से से गुजरता है और उसकी चमक पर असर पड़ता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.