आसमान में हो रही उल्‍काओं की बारिश, 17 नवंबर को दिखेगा बेहतरीन नजारा, ऐसे देखें

इसे देखने के लिए मुमकिन हो तो शहर से बाहर ऐसी जगह जाएं, जहां डार्क अंधेरा हो। गांव के इलाके बेहतरीन हैं, क्‍योंकि वहां घना अंधेरा रहता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 नवंबर 2021 16:01 IST
ख़ास बातें
  • लियोनिड शावर के दौरान एक घंटे के अंदर 10-15 उल्का को देखा जा सकता है
  • इसे देखने का अच्छा समय चंद्रमा के अस्त होने के बाद सूर्योदय से पहले का है
  • आकाश में हर जगह ये उल्‍काएं दिखाई देंगी

इसे देखने के लिए शहर की रोशनी और प्रदूषण से दूर जाएं। ऐसी जगह जाएं, जहां रात को आसमान साफ दिखे और आसपास घना अंधेरा हो।

ब्रह्मांड में होने वाली घटनाएं पूरी दुनिया को आकर्षित करती हैं। इन्‍हीं में से एक सालाना दिखाई देने वाली लियोनिड उल्का बौछारें इस बार 6 नवंबर से चल रही हैं। 17 नवंबर के आसपास यह अपने पीक पर पहुंचेंगी। लियोनिड्स को प्रमुख उल्का शॉवर में से एक माना जाता है। अंधेरे वाली जगह से इसका नजारा सबसे अच्‍छा दिखाई देता है। खासतौर पर गांव के इलाकों में, जहां आकाश एकदम साफ होता है। लियोनिड शावर के दौरान एक घंटे के अंदर 10-15 उल्का को देखा जा सकता है। लियोनिड्स में कुछ सबसे तेज उल्काएं होती हैं, जो 71 किमी प्रति सेकंड की गति से यात्रा कर सकती हैं।

कब, कहां देख सकते हैं


EarthSky के अनुसार, इसे देखने का सबसे अच्छा समय चंद्रमा के अस्त होने के बाद सूर्योदय होने से ठीक पहले का है। इसे देखने के लिए मुमकिन हो तो शहर से बाहर ऐसी जगह जाएं, जहां डार्क अंधेरा हो। गांव के इलाके बेहतरीन हैं, क्‍योंकि वहां घना अंधेरा रहता है। आकाश में हर जगह ये उल्‍काएं दिखाई देंगी। 

लियोनिड शॉवर एक निश्चित समय के बाद आने वाला उल्कापिंडों का तूफान है। हालां‍कि वैज्ञानिकों को इस साल ऐसी घटना की उम्मीद नहीं है। उल्‍कापिंडों के इस तूफान में हर घंटे 1,000 से अधिक उल्काएं दिखाई देती हैं। साल 1833 से लियोनिड्स आमतौर पर हर 33 साल में एक तूफान पैदा कर रहा है, लेकिन यह निश्चित नहीं है।

ऐसे देखें बेहतरीन नजारे 


ब्रह्मांड में होने वाली इस शानदार घटना को देखने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी कुछ टिप्‍स दी हैं। 
Advertisement
शहर की रोशनी और प्रदूषण से दूर जाएं। ऐसी जगह जाएं, जहां रात को आसमान साफ दिखे और आसपास घना अंधेरा हो। नजारे को देखने को लिए धैर्य रखने की जरूरत है। कम से कम 30 मिनट तक देखें। क्‍योंकि आपको देर हो सकती है, इसलिए कुर्सी पर बैठकर इंतजार करें। इससे आप थकेंगे नहीं।
रात को तापमान कम रहता है, इसलिए गर्म कपड़े पहन लें। ठंड से बचने के लिए आग ना जलाएं, इससे रोशनी बढ़ेगी और आप जो नजारा देखना चाहते हैं, वह फीका पड़ सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.