गोभी से निकलने वाली गैसें ढूंढ सकती है एलियंस को, आखिर कहना क्‍या चाहते हैं साइंस्टिट? जानें

Aliens : गोभी, शैवाल और कई माइक्रोब्‍स अपने अंदर से विषाक्त पदार्थों को गैसों में बदलकर बाहर निकालते हैं। अगर ये गैसें किसी एक्सोप्लैनेट के वायुमंडल में मौजूद हैं, तो जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप की मदद से वहां देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 13:51 IST
ख़ास बातें
  • दुनियाभर के वैज्ञानिक लगे हैं एलियंस की तलाश में
  • कई तरह से एलियंस से कॉन्‍टैक्‍ट करने की हो रही है कोशिश
  • गोभी से निकलने वाली गैसें इसमें अहम साबित हो सकती हैं

ये गैसें मिड-इन्‍फ्रारेड में दिखाई देती है, इसलिए जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप इन्‍हें आसानी से ढूंढ सकता है।

एलियंस की खोज ऐसा विषय है, जिस पर पूरी दुनिया के वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। उनका पता लगाने के लिए हर तरह से कोशिश की जा रही है। ऐसी ही एक कोशिश से जुड़ी थ्‍योरी कहती है कि अगर किसी ग्रह या चंद्रमा पर जीवन मौजूद है, यानी वहां एलियंस हैं तो वह ब्रोकली (broccoli) की तरह काम कर सकते हैं। दरअसल, वैज्ञानिक एक ऐसे संभावित बायोसिग्नेचर के बारे में बात कर रहे हैं, जो दूसरी दुनिया पर जीवन के संकेतों को जाहिर कर सकता है। यह एक प्रक्रिया है, जिसका नाम मिथाइलेशन है।

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, मिथाइलेशन की प्रक्रिया में ब्रोकली यानी गोभी, शैवाल (algae) और पृथ्वी पर पाए जाने वाले कई अन्‍य पौधे और माइक्रोब्‍स एक विशेष काम करते हैं। वह अपने अंदर से विषाक्त पदार्थों को गैसों में बदलकर बाहर निकालते हैं। अगर ये गैसें किसी एक्सोप्लैनेट (exoplanets) के वायुमंडल में मौजूद हैं, तो जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप (James Webb telescope) की मदद से वहां देखा जा सकता है। ध्‍यान रहे कि एक्सोप्लैनेट वो ग्रह हैं, जो सूर्य के अलावा अन्‍य ग्रहों की परिक्रमा करते हैं। 

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, रिवरसाइज के प्‍लैनेटरी साइंटिस्‍ट माइकेला लेउंग ने हाल ही में एक स्‍टडी को लीड किया, जो बताती है कि इन गैसों को किसी भी चीज से उत्सर्जित किया जा सकता है। हालांकि एक बयान में उन्‍होंने कहा कि नॉन बायोलॉजिकल साधनों से इस गैस को बनाने के तरीके सीमित हैं, इसलिए पृथ्‍वी के बाहर अगर इसका पता चलता है, तो यह जीवन का संकेत हो सकता है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्वालामुखी विस्फोटों से भी मिथाइलेटेड गैसें उत्पन्न होने की कुछ संभावना है, लेकिन जीवित जीव इसके प्रमुख प्रोड्यूसर हैं। ये गैसें मिड-इन्‍फ्रारेड में दिखाई देती है, इसलिए जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप इन्‍हें आसानी से ढूंढ सकता है। अगर यह गैसें किसी ग्रह के चारों ओर हैं, तो जेम्‍स वेब पता लगा सकता है।  
Advertisement

वैज्ञानिकों को जिन मिथाइलेटेड गैसों को तलाश है, उनमें मीथेन के अलावा मिथाइल ब्रोमाइड (CH3Br) और मिथाइल क्लोराइड (CH3Cl) शामिल हैं। अगर ये गैसें किसी ग्रह के आसपास उसके वायुमंडल में मिलती हैं, तो वहां फोकस किया जा सकता है। पता लगाया जा सकता है कि उस ग्रह या एक्‍साेप्‍लैनेट पर क्‍या चल रहा है। ऐसे एक्‍सोप्‍लैनेट जो M-बौने तारे का चक्‍कर लगाते हैं, उनके वायुमंडल में भी यह गैसें मिल सकती हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.