Gaganyaan Test Flight: इसरो ने फिर रचा इतिहास! अंतरिक्ष में भारतीयों को भेजने की टेस्ट फ्लाइट का सफल परीक्षण

मिशन को 2021 के लिए प्लान किया गया था लेकिन उस वक्त चल रही कोरोना महामारी (COVID-19) के कारण इसमें देरी हो गई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2023 12:11 IST
ख़ास बातें
  • इसरो ने टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
  • इसके बाद एजेंसी ऐसे ही तीन और टेस्ट TV-D2, TV-D3, और TV-D4 करने वाली है।
  • भारत अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

इसरो ने गगनयान की टेस्ट फ्लाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: ISRO

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और कामयाब कदम बढ़ा दिया है। अनुसंधान संगठन ने अपने महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दी है। इसरो ने पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शनिवार को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसरो का पूरा फोकस इस वक्त गगनयान मिशन पर है जिसके तहत तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने का लक्ष्य स्पेस एजेंसी ने बनाया हुआ है। आइए जानते हैं इसमें अब तक कहां तक सफलता मिली है। 

2025 तक इसरो स्पेस में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का लक्ष्य लेकर चल रही है और गगनयान इसी मिशन का नाम है। भारत का यह पहला मानव अंतरिक्ष मिशन होगा। मिशन में पहली सफलता इसरो ने हासिल कर ली है जिसमें इसने टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसमें क्रू एस्केप मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया। यह लॉन्च के बाद अंतरिक्ष तक गया और फिर वापस बंगाल की खाड़ी में उतर गया। यह एजेंसी की बड़ी सफलता है। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने मिशन की पहली सफलता पर खुशी जाहिर की। 

यह पहली उड़ान थी जिसे TV-D1 नाम दिया गया है। इसके बाद एजेंसी ऐसे ही तीन और टेस्ट करने वाली है जो कि TV-D2, TV-D3, और TV-D4 होंगे। यानी कि अभी तीन और टेस्ट होने हैं जिनके माध्यम से इसरो ये सुनिश्चित करेगी कि जब मानव सहित ये उड़ान अंतरिक्ष में जाएगी तो किसी तरह की कोई गड़बड़ी की गुंजाईश ही न बचे। 

आपको बता दें कि गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के तहत ISRO का लक्ष्य स्पेस में तीन व्यक्तियों को भेजने का रहेगा। हालांकि मिशन को 2021 के लिए प्लान किया गया था लेकिन उस वक्त चल रही कोरोना महामारी (COVID-19) के कारण इसमें देरी हो गई। मिशन के तहत इसरो तीन फ्लाइट स्पेस में भेजेगी। इनमें से दो फ्लाइट्स मानव रहित होंगी जबकि एक फ्लाइट मानव सहित होगी। प्लान में पृथ्वी के निचले ऑर्बिट में तीन दिनों तक 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर मनुष्य को रखना है। सबकुछ ठीक रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.