2500 फीट ऊपर न्यूयॉर्क में उड़ता दिखा UFO! फ्लाइट में बैठी महिला ने रिकॉर्ड किया वीडियो

न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट के पास यह UFO जैसी चीज देखे जाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2024 21:32 IST
ख़ास बातें
  • महिला एक कमर्शियल फ्लाइट से यात्रा कर रही थी।
  • उसने एयरपोर्ट के पास UFO जैसी चीज देखे जाने की बात कही।
  • यह वस्तु लगभग 2500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी।

न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट के पास यह UFO जैसी चीज देखे जाने का दावा किया गया है।

Photo Credit: Michelle Reyes

न्यूयॉर्क शहर के आसमान में एक अजीब उड़न वस्तु को कैमरा में कैप्चर किया गया है। इसे एक महिला ने अपने कैमरा में कैद किया जब वह हवाई जहाज से यात्रा कर रही थी। क्या यह UFO था? मामला लगभग एक महीने पहले का बताया गया है। 25 मार्च को मिशेल रेयेस नाम की महिला एक कमर्शियल फ्लाइट से यात्रा कर रही थी। अचानक उसका ध्यान खिड़की में गया। सामने उसे आसमान में एक ऐसी वस्तु उड़ती दिखाई दी, जिसके बारे में उसे कोई अंदाजा नहीं था। 

न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट के पास यह UFO जैसी चीज देखे जाने का दावा किया गया है। महिला ने इसे अपने कैमरा में कैद कर लिया और फिर Facebook पर भी पोस्ट किया। साथ महिला ने इसका वीडियो भी शेयर किया। जिसमें उसने लिखा कि उसने आसमान में एक सिलेंडर जैसी चीज उड़ती देखी। महिला ने इसके बाद Federal Aviation Administration को भी इसकी जानकारी दी। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, महिला को अभी तक फेडरेशन की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है। 

ओहियो में Mutual UFO Network के स्टेट डायरेक्टर थॉमस वर्टमैन ने इस वीडियो फुटेज को देखा। उन्होंने पाया कि यह वस्तु लगभग 2500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। प्लेन जब एयरपोर्ट के करीब पहुंच रहा था तो यह उसके काफी करीब थी। कहा गया है कि इतनी ऊंचाई पर ड्रोन तो नहीं उड़ते हैं, और ड्रोन का इतनी ऊंचाई पर उड़ना लीगल भी नहीं है। थॉमस ने कहा कि अगर यह वस्तु किसी मिलिट्री या डिफेंस से जुड़ी थी तब भी इसका प्लेन के इतने पास आना कोई मेल की बात नहीं है। 

थॉमस ने निष्कर्ष निकाला कि यह संभावित रूप से प्लेन के लिए कोई खतरा था। उनको एक और बात ने हैरान किया कि वस्तु गोलाकार आकृति में थी। वर्टमैन का कहना है कि इस पर और अधिक रिसर्च किए जाने की आवश्यकता है। यह किसी कमर्शियल प्लेन जैसी नहीं दिख रही थी। न ही इसके कोई पंख लगे थे और न ही इसमें कोई पूंछ थी। जिस समय वस्तु को देखा गया, उस वक्त महिला का प्लेन लागार्डिया एयरपोर्ट से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर था और यह 370 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर उड़ रहा था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  2. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  3. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  4. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  5. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  6. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  8. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  9. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.