एलियंस ने संपर्क किया तो हम उनसे क्‍या कहेंगे? इस एक्‍सपर्ट ने किया चौंकाने वाला दावा

खगोलशास्त्री प्रोफेसर फ्रेड वॉटसन ने कहा है कि एक बार जब वैज्ञानिकों ने उनसे संपर्क कर लिया तो आगे की कार्रवाई राजनेताओं पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 जून 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • ऑस्‍ट्रेलिया के जाने-माने स्‍पेस एक्‍सपर्ट ने किया बड़ा दावा
  • कहा एलियंस ने संंपर्क किया तो हमारे नेताओं के पास कोई योजना नहीं
  • उन्‍हें क्‍या जवाब दिया जाएगा इसकी कोई तैयारी नहीं है

हालांकि प्रोफेसर वॉटसन ने यह भी स्वीकार किया कि ऐसे जीवन की संभावना बहुत कम है।

एलियंस को लेकर आए दिन हमें जानकारियां मिलती हैं। कई रिपोर्टों में एलियंस के होने की बात हमने पढ़ी है। यह भी सच्‍चाई है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक एलियंस से संपर्क करने में या उनका सुराग लगाने में जुटे हैं। अब एक ऑस्‍ट्रेलियाई वैज्ञानिक ने इसी से जुड़ा सवाल उठाया है। आप भी सोचिए अगर किसी दिन एलियंस हमसे संपर्क कर लेते हैं, तो हमारी प्रतिक्रिया क्‍या होगी। ऑस्‍ट्रेलिया के जाने-माने स्‍पेस एक्‍सपर्ट ने दावा किया है कि हमारे राजनेताओं के पास इसकी कोई योजना नहीं है कि एलियंस के संपर्क में आने पर क्या करना है। खगोलशास्त्री प्रोफेसर फ्रेड वॉटसन ने कहा है कि एक बार जब वैज्ञानिकों ने उनसे संपर्क कर लिया तो आगे की कार्रवाई राजनेताओं पर निर्भर करेगी। खगोलशास्‍त्री ने कहा कि जहां तक उन्‍हें जानकारी है, हमारे पास इसकी कोई योजना नहीं है। 

dailystar की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोफेसर फ्रेड वॉटसन ने कहा कि अगर दुनिया के वैज्ञानिक एलियंस से संपर्क कर लेते हैं, तो हमारे पास ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है कि उनसे बातचीत कैसे शुरू की जाए। 77 साल के वॉटसन ने दावा किया कि नेताओं के पास इसका कोई प्‍लान नहीं है।  

हालांकि प्रोफेसर वॉटसन ने यह भी स्वीकार किया कि ऐसे जीवन की संभावना बहुत कम है। इसके बावजूद उन्‍होंने एलियंस की मौजूदगी को पूरी तरह से खारिज नहीं किया। 

हाल के दिनों में एलियंस को लेकर किए गए दावे बढ़े हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि चीन में लगे सबसे बड़े टेलिस्‍कोप के जरिए वैज्ञानिकों को सिग्‍नल मिले हैं। कहा गया कि किसी तीसरे ग्रह की दुनिया ने संपर्क करने की कोशिश की है। हालांकि ऐसे दावे शुरुआती तौर पर खारिज किए गए हैं। वहीं, अमेरिका में बीते दिनों सांसदों के सामने UFO यानी अनआइडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट को लेकर तथ्‍य सामने रखे गए। इसमें पता चला था कि बीते 20 साल में ऐसे ऑब्‍जेक्‍ट्स की संख्‍या बढ़ी है और उनमें से ज्‍यादातर के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। 
Advertisement

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने 2004 से अब तक देखे गए 143 अनएक्‍स्‍प्‍लेंड ऑब्‍जेक्‍ट्स को साबित करने के लिए एक टीम बनाई है।
Advertisement

एलियंस की मौजूदगी को विभिन्‍न मंचों के जरिए भले ही नाकारा जाता रहा हो, लेकिन प्रोफेसर वॉटसन के इस दावे में दम तो है कि अगर किसी दिन तीसरी दुनिया के लोगों ने हमसे संपर्क कर लिया, तो हमारा रेस्‍पॉन्‍स क्‍या होगा। आपको नहीं लगता कि दुनिया के देशों को इस बारे में एक पॉलिसी बनानी चाहिए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.