Elon Musk को बड़ा झटका! स्टारशिप रॉकेट में लॉन्च के बाद धमाका, आसमान से गिरने लगे आग के गोले, देखें वीडियो

स्टारशिप की यह 8वीं परीक्षण उड़ान थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 10:07 IST
ख़ास बातें
  • रॉकेट उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही आग के गोले में बदल गया
  • दक्षिणी फ्लोरिडा और बहामास के आसमान में रॉकेट के मलबे के टुकड़े गिरे
  • आसपास के कई हवाई अड्डों पर विमान सेवाएं भी कुछ देर के लिए बाधित रहीं

SpaceX का स्टारशिप रॉकेट उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही आग के गोले में बदल गया।

Photo Credit: X/@teslaownersSV

एलन मस्क (Elon Musk) को बीते दिन एक बड़ा झटका अपने स्पेस मिशन में लगा। Musk की कंपनी SpaceX को उस समय झटका लगा जब इसका भारी भरकम रॉकेट Starship उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही आसमान में जा फटा और इसके टुकड़े आग के गोलों के रूप में नीचे धरती पर गिरने लगे। स्टारशिप की यह 8वीं परीक्षण उड़ान थी। लॉन्च होने के कुछ ही मिनटों बाद स्टारशिप से कंट्रोल रूम का संपर्क टूट गया। इससे रॉकेट के इंजन बंद हो गए और स्टारशिप रॉकेट आसमान में ही फट गया।

एलन मस्क के लिए बीता दिन अच्छा साबित नहीं हुआ। SpaceX का स्टारशिप रॉकेट उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही आग के गोले में बदल गया। रॉकेट के आसमान में ब्लास्ट होने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। मस्क ने भी अपने अधिकारिक हैंडल से इसका वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉकेट में ब्लास्ट होने के बाद दक्षिणी फ्लोरिडा और बहामास के आसमान में रॉकेट के मलबे के टुकड़े गिरे जा रहे हैं। देखें रॉकेट में ब्लास्ट होने के बाद कैसे इसके मलबे के टुकड़े आग के गोलों के रूप में धरती की तरफ गिर रहे हैं 

इसी बीच SpaceX का कहना है कि भले ही रॉकेट में ब्लास्ट हो गया लेकिन यह परीक्षण पूरी तरह से फिर भी असफल नहीं रहा। कंपनी के अनुसार, लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने सुपर हेवी बूस्टर पर सफलतापूर्वक काम किया और कंपनी को इसके बारे में काफी महत्वपूर्ण डेटा मिला है। स्पेसएक्स ने टेक्सास के बोका चीका स्थित अपने लॉन्च पैड से स्टारशिप को लॉन्च किया था। 

शुरुआती समय में उड़ान के दौरान सबकुछ सामान्य था। लेकिन लॉन्च के कुछ ही मिनटों के अंदर स्पेसएक्स और स्टारशिप के बीच संपर्क टूट गया। अंतरिक्ष में प्रवेश करने से पहले ही स्टारशिप अनियंत्रित हो गया और उसमें धमाका हो गया जिस कारण मिशन अधूरा रहा गया। स्पेसएक्स का यह रॉकेट जिस समय आसमान में फटा उस दौरान इस रॉकेट लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी। लोग इस मौके पर वीडियो भी बना रहे थे। रॉकेट में धमाके की घटना के बाद तेजी से मलबा गिरने लगा। इस घटना की वजह से आसपास के कई हवाई अड्डों पर विमान सेवाएं भी कुछ देर के लिए बाधित रहीं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  5. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  6. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  7. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  9. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  10. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.