Cyclone Mocha: तेजी से बढ़ रहे चक्रवात 'मोका' को अपने फोन में ऐसे करें ट्रैक

Zoom Earth की वेबसाइट आपको इस तूफान की रीयल-टाइम अपडेट देगी। यह सैटेलाइट इमेज एनिमेशन को दिखाता है, जहां आप तूफान से प्रभावित क्षेत्रों को भी देख सकते हैं।। इसे स्मार्टफोन या डेस्कटॉप दोनों के जरिए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मई 2023 17:31 IST
ख़ास बातें
  • India Meteorological Department की वेबसाइट देती है सभी जानकारियां
  • Cyclocane, SkyMet और Zoom Earth से भी कर सकते हैं चक्रवात को ट्रैक
  • ये 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ सकता है
बंगाल की खाड़ी में 'मोका' तूफान (Mocha Cyclone) तेज होता जा रहा है। इसका असर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में भी दिखाई देगा, जहां भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा, ओडिशा के 18 जिलों में भी इस चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी की जा चुकी है। मोका साइक्लोन का नाम यमन के मोखा (Mokha) शहर से लिया गया है, जो करीब 500 साल पहले दुनिया को कॉफी के रूबरू कराने के लिए जाना जाता है। आप चक्रवात 'मोका' को ट्रैक कर सकते हैं और सावधान रह सकते हैं, जिसकी सभी जानकारी नहीं दी गई है।
 

How to track Mocha cyclone?

भारत के अपने मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ कई अन्य मौसम संबंधी वेबसाइट हैं, जो आपको इस चक्रवात की लाइव अपडेट देने का काम करेंगी।

India Meteorological Department (मौसम विज्ञान विभाग) की आधिकारिक वेबसाइट पर आप Mocha चक्रवात की लाइव अपडेट्स ले सकते हैं। यहां आप भारत में इस तूफान से हुए नुकसान या कोई भी अन्य संबंधित जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

Cyclocane एक अन्य वेबसाइट है, जो तूफान के अपडेट को ट्रैक करती है। चक्रवात मोका को लेकर वेबसाइट ने 'मोका स्टॉर्म ट्रैकर' नाम का एक पेज बनाया है, जहां आप इससे संबंधित जानकारी और साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को देख सकते हैं।

SkyMet एक और नाम है, जो आपके लिए वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप के रूप में भी उपलब्ध है। यहां भी आपको सभी क्षेत्रों में तूफान के बारे में अपडेट और अन्य चेतावनियां मिल जाएंगी।

Zoom Earth की वेबसाइट आपको इस तूफान की रीयल-टाइम अपडेट देगी। यह सैटेलाइट इमेज एनिमेशन को दिखाता है, जहां आप तूफान से प्रभावित क्षेत्रों को भी देख सकते हैं।। इसे स्मार्टफोन या डेस्कटॉप दोनों के जरिए देखा जा सकता है।
Advertisement

NDTV के अनुसार, IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने न्यूज एजेंसी भाषा से कहा है कि यह चक्रवात शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर तथा उसके बाद फिर उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ सकता है। इसके कारण अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों में भारी बारिश के आसार हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.