चीन कुछ तो छुपा रहा! अंतरिक्ष में ‘स्‍पेस प्‍लेन’ भेजकर 6 रहस्‍यमयी ऑब्‍जेक्‍ट छोड़े, जानें पूरा मामला

China Space Plane : चीन का ‘रियूजेबल स्‍पेस प्‍लेन’ काफी वक्‍त से खबरों में है। अभी तक दुनिया यह नहीं जान पाई है कि‍ इस स्‍पेस प्‍लेन के जरिए चीन करना क्‍या चाहता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 18:15 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने अंतरिक्ष में भेजे रहस्‍यमयी ऑब्‍जेक्‍ट्स
  • चीनी स्‍पेस प्‍लेन के जरिए ऑब्‍जेक्‍ट्स को भेजा गया
  • शौकिया ऑब्‍जवर्स ने लगाया इसका पता

चीनी स्‍पेस प्‍लेन ‘शेनलोंग’ को ‘डिवाइन ड्रैगन’ के रूप में भी जाना जाता है।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन का दबदबा बढ़ता जा रहा है। ड्रैगन नए-नए मिशन लॉन्‍च कर रहा है, जो दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियों को चुनौती दे रहे हैं। चीन का ‘रियूजेबल स्‍पेस प्‍लेन' काफी वक्‍त से खबरों में है। अभी तक दुनिया यह नहीं जान पाई है कि‍ इस स्‍पेस प्‍लेन के जरिए चीन करना क्‍या चाहता है। हाल में अपने तीसरे मिशन पर लॉन्‍च होने के ठीक 4 दिनों के बाद चीनी स्‍पेस प्‍लेन शेनलोंग (Shenlong) ने कथ‍ित तौर पर पृथ्‍वी की कक्षा में 6 अज्ञात चीजों को भेजा है। 

चीनी स्‍पेस प्‍लेन ‘शेनलोंग' को ‘डिवाइन ड्रैगन' के रूप में भी जाना जाता है। स्‍पेसडॉटकॉम की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनियाभर के शौकिया ऑब्‍जर्वर लॉन्‍च के बाद से ही चीनी स्‍पेसक्राफ्ट पर नजर बनाए हुए हैं। उन्‍हें कुछ रहस्‍यमयी चीजों का पता चला है। इन्‍हें ऑब्‍जेक्‍ट ‘ए', ‘बी', ‘सी', ‘डी', ‘ई' और ‘एफ' कहा गया है। स्कॉट टिली नाम के एक शौकिया खगोलशास्त्री इन ऑब्‍जेक्‍ट्स की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर इन ऑब्‍जेक्‍ट्स को ‘रहस्यमय विंगमैन' कहकर संबोधित किया है। 
Advertisement
 

स्‍कॉट टिली ने लिखा कि उन्‍हें चीनी स्‍पेस प्‍लेन से एस-बैंड सिग्नल का पता चला है। उन्‍होंने कहा कि इस बार का उत्‍सर्जक (emitter) रुक-रुक कर सिग्‍नल भेज रहा है। स्‍पेसडॉटकॉम से बातचीत में टिली ने कहा कि ये सिग्‍नल काफी हद तक वैसे ही हैं जैसे पिछली उड़ानों के दौरान पता चले थे। खास बात है कि हालिया सिग्‍नलों को ट्रैक करने में खगोलशास्‍त्री को काफी दिन लग गए। 
Advertisement

टिली और उनके बाकी साथियों को लगता है कि जो उत्‍सर्जन हो रहा है, वो ऑब्‍जेक्‍ट्स या उनके आसपास से आ रहा है। जिस ऑर्बिट में चीन का स्‍पेस प्‍लेन है, पहले भी दो बार वह उसी ऑर्बिट में गया था। हालांकि पहले के मुकाबले वहां का रेडियो बिहेवियर अलग है। दुनिया के लिए चीनी स्‍पेस प्‍लेन आजतक एक रहस्‍य बना हुआ है। कोई नहीं जानता कि अंतरिक्ष में इस उड़ान से चीन करना क्‍या चाहता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.