3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!

Asteroid 2018 GE से धरती को खतरा हो सकता है। इससे पहले यह अप्रैल 2018 में धरती के काफी करीब आकर गुजर चुका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जून 2026 12:42 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले यह अप्रैल 2018 में धरती के करीब आया था।
  • इसकी स्पीड 3.1 किलोमीटर प्रतिसेंकेंड बताई गई है।
  • JPL के अनुसार, यह 35 फीट का एस्टरॉयड है।

नासा की जेट प्रॉ़पल्शन लेबोरेटरी ने एस्टरॉयड 2018 GE (Asteroid 2018 GE3) के लिए अलर्ट दिया है।

अंतरिक्ष में हमारा सौरमंडल 4.6 अरब साल पहले बना बताया जाता है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, सौरमंडल का जन्म एक बड़े गैस के बादल, जिसे नेब्युला भी कहते हैं, के अंदर विस्फोट से हुआ था। इस विस्फोट से ही हमारा सूर्य बना, और उसके चारों ओर घूमने वाले ग्रह बने। लेकिन इन सभी खगोलीय पिंडों के साथ ही कुछ टुकड़े भी सौरमंडल में बिखरे रह गए, जिन्हें एस्टरॉयड के रूप में जाना जाता है। स्पेस एक्टिविटी पर स्टडी करने वाले साइंटिस्ट कहते हैं कि एस्टरॉयड अपने आप में अनोखे हैं। इनमें सौरमंडल के जन्म तक का इतिहास छुपा हो सकता है। इन दिनों एस्टरॉयड धरती के करीब से गुजर रहे हैं जो कि पृथ्वी के लिए खतरा भी बन सकते हैं। 

नासा ने आज के लिए ताजा एस्टरॉयड अलर्ट (asteroid alert) जारी किया है। नासा की जेट प्रॉ़पल्शन लेबोरेटरी ने एस्टरॉयड 2018 GE (Asteroid 2018 GE3) के लिए अलर्ट दिया है। यह भीमकाय चट्टान आज धरती की ओर बढ़ रही है। इसका साइज एक बस जितना बताया जा रहा है। JPL के अनुसार, यह 35 फीट का एस्टरॉयड है। यह जब धरती के करीब से गुजरेगा तो सबसे करीबी बिंदु पर यह हमारे ग्रह से 6,270,000 किलोमीटर की दूरी पर होगा। 

Asteroid 2018 GE से धरती को खतरा हो सकता है। इससे पहले यह अप्रैल 2018 में धरती के करीब आया था और बहुत ही कम दूरी से गुजरा था। यह सबसे करीब आने वाले एस्टरॉयड्स में से है। आज फिर से यह पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाला है। हालांकि नासा ने अभी तक इसकी पृथ्वी से टक्कर की कोई संभावना नहीं बताई है। यह सुरक्षित दूरी से होकर गुजरने वाला है। इसकी स्पीड 3.1 किलोमीटर प्रतिसेंकेंड बताई गई है। नासा इस पर नजर रखे हुए है। 

पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं। अभी तक 13 एस्टरॉयड पहचाने जा चुके हैं। जिनमें से 16000 एस्टरॉयड पृथ्वी और उसके आसपास मौजूद हैं। नासा इन्हें नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (near earth object) भी कहती है, जो लगातार पृथ्वी के आसपास मंडरा रहे हैं। NASA ने इन 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड को संभावित रूप से पृथ्वी के लिए खतरनाक घोषित किया है। क्योंकि इनके साथ संभावना बताई गई है कि ये अपनी दिशा बदल सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.