366 दिन में सूर्य का चक्कर लगाने वाला 90 फीट का एस्टरॉयड आएगा धरती के सामने!

पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 09:56 IST
ख़ास बातें
  • NASA ने इन 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड को खतरा माना है
  • Asteroid 2020 PN1 आज धरती के पास से गुजरने वाला है
  • यह अपोलो ग्रुप का एस्टरॉयड है जो कि 90 फीट का है

पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं।

सौरमंडल का जन्म 4.6 अरब साल पहले हुआ बताया जाता है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की मानें तो सौरमंडल एक बड़े गैस के बादल (नेब्युला) से बना है। विस्फोट से अंतरिक्ष में अनेकों खगोलीय पिंड बिखरे जिनमें से ग्रहों, उपग्रहों, एस्टरॉयड आदि का निर्माण हुआ। वैज्ञानिक कहते हैं एस्टरॉयड अपने आप में अनोखे हैं। इनमें सौरमंडल के जन्म तक का इतिहास छुपा हो सकता है। इसलिए अंतरिक्ष वैज्ञानिक इनको स्टडी करते हैं ताकि सौरमंडल के निर्माण का इतिहास पता लगाया जा सके। इन दिनों एस्टरॉयड धरती के करीब से गुजर रहे हैं जो कि पृथ्वी के लिए खतरा भी बन सकते हैं। 

नासा ने आज यानि 3 अगस्त के लिए एस्टरॉयड अलर्ट (asteroid alert) जारी किया है। नासा की जेट प्रॉ़पल्शन लेबोरेटरी ने एस्टरॉयड 2023 OW4 (asteroid 2023 OW4) के लिए आज अलर्ट दिया है। यह चट्टान आज धरती की ओर बढ़ रही है। य़ह 31 फीट का एस्टरॉयड है। यह जब धरती के करीब से गुजरेगा तो सबसे करीबी बिंदु पर यह हमारे ग्रह से 565,000 किलोमीटर की दूरी पर होगा। 
Advertisement

Asteroid 2020 PN1 भी आज धरती के पास से गुजरने वाला है। यह अपोलो ग्रुप का एस्टरॉयड है जो कि 90 फीट का है। धरती के करीब पहुंचने पर इसकी न्यूनतम दूरी 4,150,000 किलोमीटर होगी। यह एस्टरॉयड 366 दिन में सूरज का चक्कर लगाता है। स्पेस रेफरेंस के अनुसार यह एस्टरॉयड इससे पहले भी पृथ्वी की कक्षा को काट चुका है, और आगे भी काटेगा। इसके लिए कहा गया है कि यह 65 बार पृथ्वी के रास्ते में आने वाला है। एस्टरॉयड का ऑर्बिट 28 अगस्त 2019 को पता लगा था। उसके बाद 2022 में इसे अधिकारिक रूप से पहचाना गया। आज यह फिर से पृथ्वी के बेहद करीब होकर गुजरने वाला है। हालांकि नासा ने इसके धरती से टकराने जैसी सूचना अभी तक नहीं दी है। 

पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं। अभी तक 13 एस्टरॉयड पहचाने जा चुके हैं। जिनमें से 16000 एस्टरॉयड पृथ्वी और उसके आसपास मौजूद हैं। नासा इन्हें नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (near earth object) भी कहती है, जो लगातार पृथ्वी के आसपास मंडरा रहे हैं। NASA ने इन 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड को संभावित रूप से पृथ्वी के लिए खतरनाक घोषित किया है। क्योंकि इनके साथ संभावना बताई गई है कि ये अपनी दिशा बदल सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.