सउदी अरब में मिले 7 हजार साल पुराने आदमी, पशुओं के अवशेष!

1970 से लेकर अब तक खोजे गए 1600 मुस्ततिलों में से यह भी एक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2023 20:44 IST
ख़ास बातें
  • अब तक खोजे गए 1600 मुस्ततिलों में से यह भी एक बताया जा रहा है।
  • अरबी भाषा में मुस्ततिल एक आयताकार संरचना को कहा जाता है।
  • एक व्यस्क पुरुष के अवशेष मिले हैं जिसको 30 साल के लगभग बताया जा रहा है।

सुउदी अरब में एक 7 हजार साल पुराना स्मारक मिला है जिसमें मनुष्यों के अवशेष भी पाए गए हैं।

Photo Credit: Shutterstock से लिया गया प्रतीकात्मक फोटो

पुरातत्वखोजियों को सुउदी अरब में एक 7 हजार साल पुराना स्मारक मिला है जिसमें मनुष्यों के अवशेष भी पाए गए हैं। इसके साथ में सैकड़ों पशुओं की हड्डियां भी मिली हैं। यह स्मारक एक मरुस्थल में पाया गया है। स्मारक के बारे में कहा जा रहा है कि यह कोई ऐसा स्थान रहा होगा जहां पर किसी पंथ द्वारा कोई रीति-रिवाज निभाया जाता रहा होगा। 

सउदी अरब में पुरातत्वविदों को मिला यह स्मारक हैरान करने वाली कहानी कहता है। खोजियों को यहां एक व्यस्क पुरुष के अवशेष मिले हैं जिसको 30 साल के लगभग उम्र का बताया जा रहा है। लाइवसाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, ये अवशेष एक मुस्ततिल के भीतर मिले हैं। अरबी भाषा में मुस्ततिल एक आयताकार स्ट्रक्चर होता है। स्टडी को जर्नल PLOS One में प्रकाशित किया गया है। मुस्ततिल के बारे में ये खोज अब नई जानकारी भी लेकर आई है, ऐसा कहा गया है। 

1970 से लेकर अब तक खोजे गए 1600 मुस्ततिलों में से यह भी एक बताया जा रहा है। इनमें से अधिकतर रेत के नीचे दबे हुए मिले हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये तब के बनाए गए हैं जब अरब, मरुस्थल की बजाए एक हरा भरा इलाका हुआ करता था और यहां पर हाथी और दरियाईघोड़ों के नहाने के लिए इन मुस्ततिल को बनाया गया था। 

कहा गया है कि जब धीरे-धीरे यहां का क्लाइमेट चेंज हुआ तो यह इलाका मरुस्थल में तब्दील हो गया। और इसी के साथ पंथ के लोग यहां पर इकट्ठा हो गए होंगे और उन्होंने अपने पशुओं की बलि यहां पर दी होगी जिससे कि उनके देवता को खुश किया जा सके। हालांकि वे किस देवता या परम शक्ति की पूजा करते थे, इस बारे में अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। 
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि स्टडी से जुड़ी मुख्य लेखिका मेलिसा केनेडी, जो यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में पुरातत्विद हैं, के अनुसार, 'मुस्ततिल के बारे में कुछ भी लिखा नहीं गया है। ये किसलिए इस्तेमाल होते थे और इनका रिवाजों या पंथों से क्या संबंध, इसके बारे में जानकारी नहीं है।' अब इस एक और मुस्ततिल का मिलना इस बात की ओर संकेत करता है कि इनका जरूर उस समय के किसी पंथ से गहरा संबंध रहा होगा। इन आयताकार संरचनाओं का इस्तेमाल किसी महत्पूर्ण रिवाज से जुड़ा हो सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  3. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.