352 एस्टरॉयड्स के पास मिले उनके अपने चंद्रमा! Gaia स्पेस टेलीस्कोप की खोज

सौरमंडल में मौजूद कुछ एस्टरॉयड्स के चंद्रमाओं के बारे में इससे पहले भी खोज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अगस्त 2024 14:20 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड की स्टडी के लिए दुनियाभर में स्पेस एजेंसियां मिशन चला रही हैं
  • Gaia स्पेस टेलीस्कोप एस्टरॉयड्स के विषय में रोचक जानकारी निकाल कर लाया है
  • अब 352 नए एस्टरॉयड का बाइनरी सिस्टम दिखाई देने का दावा किया गया है

एस्टरॉयड हमारे सौरमंडल में इसके निर्माण के समय से ही मौजूद बताए जाते हैं।

Photo Credit: NASA

एस्टरॉयड हमारे सौरमंडल में इसके निर्माण के समय से ही मौजूद बताए जाते हैं। ये ऐसी चट्टानें हैं जो लगातार सौरमंडल में घूम रही हैं। ये भी सौरमंडल के ग्रहों की तरह सूरज का चक्कर लगाते हैं। लेकिन इन्हें ग्रह नहीं माना गया है। धरती के करीब लगभग 16 हजार एस्टरॉयड बताए जाते हैं। वैज्ञानिक इन्हें ग्रहों के ही बिखरे टुकड़े मानते हैं। एस्टरॉयड की स्टडी के लिए दुनियाभर में स्पेस एजेंसियां मिशन चला रही हैं जिनमें नासा भी शामिल है। अब यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के गाया (Gaia) स्पेस टेलीस्कोप ने एस्टरॉयड्स के बारे में एक ऐसी जानकारी दी है जिसे लेकर वैज्ञानिक काफी उत्साहित हो गए हैं। 

यूरोपियन स्पेस एजेंसी का Gaia स्पेस टेलीस्कोप एस्टरॉयड्स के विषय में रोचक जानकारी निकाल कर लाया है। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, गाया मिशन के दौरान 350 से भी ज्यादा एस्टरॉयड्स के इर्द गिर्द उनके चंद्रमाओं को घूमते देखा गया है। रोचक बात यह है कि इससे पहले इन एस्टरॉयड को अकेला पत्थर ही माना जाता था। लेकिन इनके चंद्रमा भी हैं!

सौरमंडल में मौजूद कुछ एस्टरॉयड्स के चंद्रमाओं के बारे में इससे पहले भी खोज हो चुकी हैं। लेकिन अब 352 नए इस तरह के एस्टरॉयड सिस्टम दिखाई देने का दावा किया गया है, जिसमें एस्टरॉयड अकेला नहीं है, बल्कि उसका भी बाइनरी सिस्टम है। इन्हें बाइनरी एस्टरॉयड कह दिया जाता है। 

ये एस्टरॉयड आसानी से नजर में नहीं आते हैं, क्योंकि ये हमारी पृथ्वी से बहुत अधिक दूरी पर मौजूद हैं। Côte d'Azur ऑब्जर्वेटरी के शोधकर्ता, और खोज के प्रमुख लुआना लिबरेटो के मुताबिक, ब्रह्मांड में ज्ञात 1 अरब एस्टरॉयड्स में केवल 500 एस्टरॉयड्स में बाइनरी सिस्टम को खोजा गया है। जिनमें ये नए 352 एस्टरॉयड भी शामिल हैं। खोज इशारा करती है कि अभी भी न जाने कितने ही और एस्टरॉयड्स ऐसे हैं जिनका एक बाइनरी सिस्टम है, और उन्हें खोजा जाना अभी बाकी है।  
Advertisement

पिछले साल नवंबर में स्पेस एजेंसी नासा ने इसी तरह की एक और नई खोज एस्टरॉयड के बारे में की थी। इसका स्पेसक्राफ्ट Lucy एस्टरॉयड मिशन पर है। यह एस्टरॉयड Dinkinesh के बारे में जानकारी जुटा रहा है। मिशन के दौरान स्पेसक्राफ्ट ने एस्टरॉयड Dinkinesh के बारे में जानकारी दी कि इस एस्टरॉयड का अपना एक चंद्रमा भी है। 
Advertisement

एस्टरॉयड का यह चंद्रमा 220 मीटर चौड़ा है। यह लगातार एस्टरॉयड का चक्कर लगा रहा है लेकिन इससे 434 किलोमीटर की दूरी पर है। रोचक बात ये है कि एस्टरॉयड दिनकिनेश केवल 790 मीटर बड़ा है, और इसका चंद्रमा 220 मीटर बड़ा है। नासा का कहना है कि यह मुख्य एस्टरॉयड बेल्ट में मौजूद सबसे छोटा एस्टरॉयड है जो इतने करीब से देखा गया है। 

धरती के करीब पाए जाने वाले एस्टरॉयड में से अधिकतर एस्टरॉयड बेल्ट में मौजूद हैं। यह बेल्ट मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच पाई जाती है। यह धरती से लगभग 48 करोड़ किलोमीटर दूर है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.