20 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 200 फीट बड़े 3 एस्टरॉयड का खतरा आ रहा धरती की ओर!

एस्टरॉयड का धरती से टकराना बहुत दुर्लभ घटना होती है लेकिन इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जुलाई 2023 09:32 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्वी से तुलना करें तो सूर्य इससे 13 लाख गुना बड़ा है।
  • एस्टरॉयड भी लगातार सूरज का चक्कर लगा रहे हैं।
  • धरती के पास मौजूद 16 हजार एस्टरॉयड में से 2 हजार के लगभग हैं खतरनाक।

एस्टरॉयड का धरती से टकराना बहुत दुर्लभ घटना होती है लेकिन इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

4.6 अरब साल पहले बने सौरमंडल में मौजूद खगोलीय पिंडों में ग्रह, उपग्रह, एस्टरॉयड और धूमकेतु आदि सम्मिलित हैं जो पूरा सौरमंडल बनाते हैं। ये सभी सूर्य का चक्कर लगाते हैं। पृथ्वी से तुलना करें तो सूर्य इससे 13 लाख गुना बड़ा बताया जाता है जो लगातार हमारी आकाशगंगा मिल्की वे का चक्कर काट रहा है। इसी तरह ग्रह के साथ एस्टरॉयड भी सूर्य के चारों ओर घूम रहे हैं। 13 लाख एस्टरॉयड नासा के अनुसार अभी तक खोजे जा चुके हैं। वहीं पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जिनमें से लगभग 2000 एस्टरॉयड संभावित रूप से खतरनाक बताए गए हैं, क्योंकि ये कभी भी धरती से टकरा सकते हैं। 

एस्टरॉयड का धरती से टकराना बहुत दुर्लभ घटना होती है लेकिन इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA एस्टरॉयड पर लगातार नजर रखती है। नासा के अनुसार, आज और कल में 3 एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं। ये चट्टानी टुकड़े धरती की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं नासा ने इन आने वाले एस्टरॉयड के बारे में क्या जानकारी दी है। 

एस्टरॉयड 2020 UQ3 (Asteroid 2020 UQ3) आज धरती के करीब पहुंच रहा है। जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, यह 190 फीट का चट्टानी टुकड़ा है जो धरती के करीब 1,220,000 किलोमीटर की दूरी तक आने वाला है। यानि कि लगभग 12 लाख किलोमीटर तक ये पास आने वाला है। नासा कहती है कि 75 लाख किलोमीटर से नजदीक आने वाले एस्टरॉयड धरती के लिए खतरा बन सकते हैं। Asteroid 2020 UQ3 की स्पीड 33387 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। यानि कि 33 लाख किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड से यह धरती की ओर बढ़ रहा है। 

इसके अलावा एस्टरॉयड 2023 OA (Asteroid 2023 OA) भी अगले 24 घंटों में धरती के करीब से गुजरने वाला है। इसका साइज 58 फीट है। यह एक बड़े मकान जितना चट्टानी टुकड़ा है। यह 23 लाख 60 हजार किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। इसके साथ ही एक अन्य एस्टरॉयड 2023 NE1 (Asteroid 2023 NE1) भी धरती की ओर बढ़ रहा है जो 18 जुलाई को पृथ्वी के सबसे करीबी बिंदु पर होगा। Asteroid 2023 NE1 का साइज भी 190 फीट बताया गया है। यह हवाई जहाज जितना बड़ा है। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तो इसके और धरती के बीच की दूरी 48 लाख 80 हजार किलोमीटर होगी। इसकी स्पीड 20345 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। 
Advertisement

इन तीनों एस्टरॉयड का संभावित खतरा अगले 24 घंटों तक पृथ्वी पर मंडराने वाला है। हालांकि नासा ने किसी भी एस्टरॉयड के धरती पर गिरने जैसी सूचना अभी तक जारी नहीं की है। एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं। हाल ही में अमेरिका के न्‍यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में एक घर में उल्का पिंड गिरने की खबर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह उल्का पिंड का टुकड़ा बताया गया था। इस चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया गया था। जो उल्‍काएं पूरी नहीं जल पातीं, उनका बचा हुआ भाग पृथ्‍वी पर गिरता है। इसी तरह एस्टरॉयड भी पृथ्वी पर गिर सकते हैं, जिसकी काफी संभावना होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  6. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  2. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  6. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  8. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  10. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.